छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया पुलिस कस्टडी मौत मामला बेकाबू: बोतल्दा में नेशनल हाईवे जाम, रायपुर से सीधे धरना स्थल पहुंचे विधायक उमेश पटेल, देखें वीडियो

रायगढ़। खरसिया (परासकोल) में पुलिस कस्टडी के बाद  हुई रमेश चौहान की मौत का मामला अब पूरी तरह से प्रशासन के हाथ से निकल चुका है। एसडीएम (SDM) और एसडीओपी (SDOP) के साथ हुई शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद, आक्रोशित ग्रामीणों ने बोतल्दा के पास नेशनल हाईवे 49 (NH-49) को पूरी तरह से जाम कर दिया है। बवाल बढ़ता देख खरसिया विधायक उमेश पटेल भी सीधे रायपुर से चक्काजाम स्थल पर पहुंच गए हैं।

हाइलाइट्स:

  • SDM और SDOP के साथ ग्रामीणों और चौहान समाज की शांति वार्ता रही पूरी तरह बेनतीजा
  • न्याय की मांग पर अड़े आक्रोशित ग्रामीणों ने बोतल्दा के पास NH-49 को किया जाम
  • हाईवे के दोनों ओर लगा वाहनों का लंबा जाम लगना शुरू, पुलिस और जिला प्रशासन के फूले हाथ-पांव
  • रायपुर से सीधे धरना स्थल पहुंचे खरसिया विधायक उमेश पटेल, ग्रामीणों से कर रहे हैं बातचीत

वार्ता रही बेनतीजा, हाईवे पर उतरा गुस्सा

​कस्टोडियल डेथ (हिरासत में मौत) के विरोध में खरसिया तहसील में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को मनाने की प्रशासन की सारी कोशिशें नाकाम हो गई हैं। दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल एफआईआर (FIR), परिवार को 1 सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने तहसील की वार्ता बेनतीजा होने के बाद अपना आंदोलन और उग्र कर दिया है।

गुस्साए ग्रामीणों और चौहान समाज के लोगों का हुजूम बोतल्दा पहुंच गया और वहां जाकर नेशनल हाईवे 49 (NH-49) को पूरी तरह से जाम कर दिया है।

हाईवे पर लंबा जाम लगना शुरू, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

ग्रामीणों के इस उग्र चक्काजाम के कारण NH-49 पर मालवाहकों, ट्रकों और यात्री बसों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। कस्टोडियल डेथ जैसे बेहद संवेदनशील मामले में सीधा नेशनल हाईवे ब्लॉक हो जाने से रायगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन पब्लिक का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

धरना स्थल पर ग्रामीणों के साथ बैठे विधायक उमेश पटेल

रायपुर से सीधे चक्काजाम स्थल पहुंचे MLA उमेश पटेल

इस बिगड़ते हालात और बढ़ते बवाल के बीच, खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल सीधे रायपुर से बोतल्दा चक्काजाम स्थल पर पहुंच चुके हैं।

चक्का जाम पर विधायक उमेश पटेल ग्रामीणों के साथ

वे बीच सड़क पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत कर रहे हैं।

अब देखना यह है कि विधायक की मध्यस्थता के बाद प्रशासन पीड़ित परिवार की मांगों के आगे झुकता है या इस चक्काजाम को खोलने के लिए कोई बल प्रयोग किया जाता है। फिलहाल मौके पर भारी तनाव का माहौल है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026