छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया फैमिली नरसंहार: पुलिस पड़ोसी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ! जल्द ही होगा खुलासा.. पढ़िए अब तक की अपडेट

रायगढ़। खरसिया के ठुसेकेला गांव में हुए आदिवासी परिवार के निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ी जानकारी निकाल कर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में उसके पड़ोसी लकेश्वर पटेल और उसके 10 साल के बेटे को हिरासत में लिया है। जांच में उनके खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। हालांकि इस पर पुलिस का कोई अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन रायगढ़ पुलिस कल इस मामले का खुलासा कर सकती है।

आपको बता दे कि ठुसेकेला गांव के राजीव नगर में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उनके शवों को घर के पिछवाड़े में खातू गड्ढे दफना दिया गया। मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। परिवार की एकमात्र जीवित बची सदस्य 15 साल की बेटी है, जो घर से बाहर पढ़ाई कर रही थी।

दरअसल पड़ोसियों को गुरुवार को उनके घर से एक तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और  फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक समेत कई और अधिकारी वहां पहुंचे थे। घर के पीछे बड़ी में बने गोबर खाद के गड्ढे में से लाशों को बरामद किया गया।मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सौहाद्रा, 12 साल के बेटे अरविंद और 3 साल की बेटी शिवांगी के रूप में हुई थी।

महेश मामले में एक जानकारी और निकाल कर आ रही है। सूत्र बता रहे हैं कि मृतक परिवार का पड़ोसी जिस पर हत्या का संदेह है। उसकी मृतक के परिवार के साथ पुरानी रंजिश थी और वह पहले भी हत्या के आरोप लगे थे, जिसके लिए वह कुछ साल जेल में भी था।

इस घटना ने रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सनसनी मचा दी थी। फिलहाल 24 घंटे के भीतर पुलिस ने जिस तरह अपनी जांच तेज की और संदेही आरोपियों को हिरासत में लिया है, उम्मीद की जा रही है कि आजकल में पुलिस इस मामले का प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा कर सकती है।

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026