छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया परासकोल मर्डर केस का खुलासा: 3000 के लिए 20 साल के लड़के ने दी खौफ़नाक मौत..

रायगढ़ जिले के खरसिया (परासकोल) में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। महज 3000 रुपये के लेन-देन के विवाद में एक 20 वर्षीय युवक ने धारदार हथियार से अनिल चौहान की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल (चाकू) और बाइक जब्त कर ली है।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • खरसिया के परासकोल में 35 वर्षीय अनिल चौहान की हत्या मामले में 20 साल का आरोपी गिरफ्तार
  • नौकरी लगाने के नाम पर दिए गए 3000 रुपये वापस मांगने पर हुआ था दोनों के बीच खूनी विवाद
  • आरोपी राहुल यादव ने 28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास चाकू घोंपकर की थी हत्या
  • पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक कर ली है जब्त

नौकरी का झांसा और 3 हजार की उधारी

​पुलिस की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बगबुडवा के रहने वाले 20 वर्षीय राहुल यादव (पिता भुजबल यादव) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

सख्ती से पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने करीब दो महीने पहले अनिल चौहान को नौकरी लगाने की बातचीत के नाम पर 3000 रुपये दिए थे। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया

गिरफ्तार आरोपी

कन्या छात्रावास के पास दिया वारदात को अंजाम

इसी उधारी के विवाद में 28 फरवरी की रात राहुल ने कन्या छात्रावास के पास अनिल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपी राहुल यादव

​वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पैशन प्रो बाइक (CG-13-V-8933) से वापस घर भाग गया था। पुलिस ने अब हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े और वह मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026