छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया परासकोल मर्डर केस: पुलिस पूछताछ में संदिग्ध को पैरालिसिस, रायपुर रेफर! परिजन का आरोप, पुलिस ने बर्बरता से पीटा

रायगढ़। खरसिया के परासकोल हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध युवक (रमेश चौहान) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है, जिससे युवक को एक साइड पैरालिसिस (लकवा) मार गया है और उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

हालांकि खरसिया पुलिस ने इस पूरे मामले को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि वह आदतन शराबी है। थाने में ही वह काफी नशे में आया था। मेडिकल रिपोर्ट में भी उसके साथ कोई मारपीट की बात नहीं आई है।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • सोमवार को परासकोल के खेत में 35 वर्षीय अनिल चौहान की लाश मिली
  • सोमवार मर्डर केस में पूछताछ के लिए खरसिया पुलिस ने रमेश चौहान को लिया था हिरासत में
  • परिजनों का गंभीर आरोप: पुलिस के टॉर्चर और मारपीट से युवक को लगा लकवा
  • सीटी स्कैन में सिर में खून का थक्का जमने की पुष्टि, हालत बिगड़ने पर रायपुर रेफर
  • एसडीएम ने परिजनों को 5000 रुपये की फौरी मदद देकर एंबुलेंस से भिजवाया रायगढ़
  • पुलिस ने इस आरोप को बताया निराधार, कहा – वह आदतन शराबी
  • मंगलवार को रायगढ़ पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया
  • पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय राहुल यादव ने हत्या करने की बात कबूली है

हत्या की जगह और जांच करती पुलिस

स्वस्थ गया था थाने, अस्पताल में मिला लकवाग्रस्त

सोमवार को परासकोल में युवक अनिल चौहान की हत्या के मामले में खरसिया पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ कर रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही रमेश चौहान (पिता स्व. मोहन चौहान) को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया। क्योंकि उसने हत्या की रात मृतक के साथ दारू पार्टी की थी।

वीडियो: पीड़ित के बड़े भाई का बयान

रमेश की पत्नी और बड़े भाई का सीधा आरोप है कि रमेश सुबह बिल्कुल स्वस्थ हालत में थाने गया था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने गांव के सरपंच को फोन कर सूचना दी कि रमेश की तबीयत खराब है। रमेश के भाई को पुलिस ने उसकी सुपुर्दगी का कागज थमा दिया और उसका इलाज करवाने को कहा।

वीडियो: पीड़ित की पत्नी ने बताई आपबीती

जब घबराए हुए परिजन खरसिया अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि रमेश के शरीर का एक हिस्सा पैरालाइज (लकवाग्रस्त) हो चुका था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि पुलिस की बेरहम मारपीट की वजह से ही उसकी यह हालत हुई है।

पिकअप में लादकर पहुंचे तहसील, सिर में जमा खून

पुलिस की इस कथित बर्बरता से आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण रमेश को पिकअप वाहन में ही डालकर खरसिया तहसील कार्यालय पहुंच गए। वहां पीड़ित की पत्नी ने रो रोकर एसडीएम प्रवीण तिवारी को अस्पताल के पर्चे दिखाए और पुलिस के टॉर्चर की शिकायत की।

एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत परिजनों को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी और निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर रमेश को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

रायगढ़ में जब रमेश का सीटी स्कैन हुआ, तो उसके सिर में खून का थक्का जमने की पुष्टि हुई। हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे देर रात रायपुर रेफर कर दिया है।

वीडियो: एसडीएम कार्यालय पर के अंदर पीड़ित की पत्नी और परिजन

खरसिया एसडीओपी बोले आरोप निराधार

इस मामले में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि मारपीट और टॉर्चर के सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद है। वह (रमेश चौहान) एक शराबी प्रवृत्ति का है। हत्या की रात उसने मृतक के साथ शराब पार्टी की थी। पूछताछ के लिए जब उसे थाना बुलाया गया, उसे वक्त भी वह अत्यधिक शराब के नशे में था। हमने उसे तुरंत अस्पताल भेजा। डॉक्टरी मुलायजा में भी मारपीट के कोई निशान नहीं है। वह आदतन शराबी है अन्य किसी कारण से परिजन इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।

वीडियो: एसडीओपी खरसिया हत्याकांड और पुलिस पर लगे आरोप के बारे में बताते हुए

पुलिस का केस सॉल्व करने का दावा

मंगलवार को रायगढ़ जिले के खरसिया (परासकोल) में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस एसडीओपी ने बताया कि जांच के दौरान मृतक की बहन ने उन्हें बताया कि एक युवक राहुल यादव उधार पैसे को लेकर मृतक के बारे में पूछताछ करने घर आता था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब तीन महीने पहले रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मृतक ने उससे ₹3000 लिए थे, उस रुपए वापस मांगने पर उसके साथ गाली गलौज कर, रुपया वापस करने से मना कर दिया। 

इसी बात बात को लेकर रविवार 28 फरवरी की रात को दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इसी लेन-देन के विवाद में एक 20 वर्षीय युवक ने धारदार हथियार से अनिल चौहान की हत्या कर । पुलिस ने आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर आलाकत्ल (चाकू) और बाइक जब्त कर ली है। आज उसे माननीय न्यायालय ले जाया गया है।

अंततः

इस पूरे मामले को देखा जाए तो केश सॉल्व हो गया! निर्दोष अस्पताल में है! थाने में कुछ तो हुआ हैं..? मगर यहां स्थिति यह है कि “जंगल में मोर नाचा किसने देखा..?” कौन सच्चा, कौन झूठा..?

इसलिए अगर आरोप है तो जांच भी होनी चाहिए। मारपीट के साथ साथ जैसा कि परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ अस्पताल में भर्ती कराकर चली गई। जब वो लोग वहां पहुंचे तो वहां पर कोई भी नहीं था। यहां मानवता को लेकर भी प्रश्नचिन्ह है..? दोषी नहीं तो निर्भय रहिए, जांच होने दीजिए। न्याय की यही तो खासियत है।

—- लेख समाप्त —-

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026