छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़: लिंक और पासवर्ड से चल रहा था खेल

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र (छोटे मुड़पार) में भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे एक खाईवाल को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टे का हिसाब, मोबाइल और नगदी बरामद की गई है, जबकि उसका पार्टनर अभी फरार है।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • खरसिया के छोटे मुड़पार में भारत-वेस्टइंडीज मैच पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
  • डभरा निवासी खाईवाल मुकेश अग्रवाल को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
  • आरोपी के मोबाइल में ‘toni 0121’ लिंक और पासवर्ड से चल रहा था दांव का खेल
  • मात्र 4000 नगद और मोबाइल जब्त, सट्टे का मुख्य पार्टनर सतीश उर्फ भुडू फरार

लिंक और पासवर्ड से चल रहा था नेटवर्क

​खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटे मुड़पार गांव में सक्ती जिले (डभरा) का एक युवक मोबाइल के जरिए क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। सूचना पुख्ता होते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

​वहां आरोपी मुकेश अग्रवाल (30 वर्ष) भारत-वेस्टइंडीज मैच पर लोगों से मोबाइल के जरिए दांव लगवाते पकड़ा गया। उसके विवो फोन की जांच में क्रोम ब्राउजर पर “toni 0121” लिंक और “Roni” पासवर्ड के जरिए सट्टे का पूरा नेटवर्क चलता पाया गया।

फोनपे से पार्टनर को भेजता था रकम

​पुलिस ने मौके से सट्टे की 4000 रुपये की नगद रकम और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि उसे यह सट्टे का लिंक और पासवर्ड उसके पार्टनर सतीश अग्रवाल उर्फ भुडू ने दिया था।

​मुकेश सट्टे की जो भी रकम ग्राहकों से वसूलता था, उसे फोनपे या नगद के जरिए अपने पार्टनर सतीश तक पहुंचाता था। खरसिया पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर मुकेश को जेल भेज दिया है। उसके फरार पार्टनर सतीश की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026