छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: बायंग चौक फिर खून से लाल! फिर एक तेज सवार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी ठोकर.. एक की मौत एक गंभीर.. देखे CCTV फुटेज

रायगढ़। मंगलवार रात 7:45 बजे में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना रायगढ़ खरसिया हाईवे पर स्थित बायंग चौक, चपले की है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जा रहे दो युवकों को उड़ा कर मौके से फरार हो गया है।

बायंग चौक सड़क दुर्घटना

घटना के संबंध में पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज है। जिसके आधार पर पुलिस फरार पिकअप की तलाश कर रही है। दोनों बाइक सवार ग्राम चपले के रहने वाले थे। मंगलवार 7:45 बजे के करीब बाइक से दोनों जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप उन्हें जोरदार टक्कर मार कर मौके से बाहर फरार हो गया आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए नजदीक के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। नेतराम राठिया आत्मज सीताराम (28 वर्ष) की मौत हो गई और सरजू पटेल पिता दामोदर (40 साल) की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना की सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

शनिवार को भी हुई थी ऐसी घटना

इसी क्षेत्र में शनिवार को भी एक पिक अपने बाइक सवार पिता-पुत्र को ठोकर मार दी थी। जिसमें पास के गांव के रहने वाले 55 वर्षीय सुंदरलाल पटेल की मौके पर मौत हो गई थी। गुस्साई भीड़ ने चक्का जाम भी किया था। लोगो समझाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026