छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पढ़ने आयी छात्रा का अपरहण! फिरौती की डिमांड! 24 घंटो में केस साल्व!

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से अपहरण का एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के परिजनो पुलिस में शिकायत की कि उनकी बेटी किसी अज्ञात आर्मी द्वारा अपहरण कर लिया गया है और उसे छुड़ाने की एवज में एक लाख रूपये की डिमांड की गई है। वारदात की सूचना से हरकत में आई चक्रधरनगर पुलिस ने बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से युवती को बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

फोटोग्राफ और फिरौती

थाना चक्रधरनगर प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को युवती के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी का अपहरण कर किसी व्यक्ति ने बंधक बना लिया है। युवती को बंधक बनाकर रखे होने के फोटोग्राफ्स और रुपयों का मांग वाला मैसेज दिखाया।

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी चक्रधरनगर क्षेत्र में सहेली के साथ किराए का एक मकान लेकर पढ़ाई करती है। 27 फरवरी की दोपहर बेटी ने फोन किया की वह घर आ रही है। लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंची। शाम करीब सात बजे उसके मोबाइल से बेटी के आंख पर पट्टी और हाथ- पैर बंधा फोटोग्राफ आया। इसके साथ ही उसको छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई।

एक्शन में आई रायगढ़ पुलिस

इसकी जानकारी थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम बनाई गई। टीम द्वारा युवती के मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए बिलासपुर रवाना हुई। यहां रेलवे स्टेशन के पास युवती मिली। युवती को परिजनों से भेंट कराकर घटना को लेकर पूछताछ की गई।

घुमाने के बहाने ट्रेन.. ट्रेन से होटल

युवती ने बताया कि 27 फरवरी की दोपहर चक्रधरनगर से अपने घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसका पूर्व परिचित कमलेश्वर पटेल (20) निवासी महुआपाली जिला सक्ती मिला। उसे बातचीत कर घर छोड़ देने की बात कह कर घूमने के बहाने ट्रेन से बिलासपुर ले आया। बिलासपुर में फ्रेश होने होटल चलते हैं कहकर होटल ले गया, जहां युवती को डरा धमका कर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद लड़की के हाथ को पीछे से बांधकर आंख पर पट्टी बांधा और लड़की को घुटने के बल बिठाकर उसके फोटोग्राफ्स लिया। कमलेश पटेल ने उसको बताया कि वह ट्रेडिंग में काफी रुपये गंवा चुका है।

जैसे तैसे होटल के कमरे में रात बीती

अब तुम्हारे (युवती) परिजन एक लाख रूपये देंगे तभी छोड़ेगा। उसने युवती की मां को मोबाइल पर मैसेज और तस्वीरें भेजा। जैसे तैसे होटल के कमरे में रात बीती, सुबह खुद को छुड़ाकर युवती भागकर ट्रेन बैठने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां रायगढ़ पुलिस टीम उसे मिली।

भागने से पहले पकड़ाया

युवती से मिली जानकारी पर एसपी रायगढ़ द्वारा आईजीपी बिलासपुर को अवगत कराते हुए बिलासपुर साइबर सेल की टीम के साथ आरोपित की पतासाजी में एक टीम को लगाया गया। आरोपित कमलेश पटेल अपना मोबाइल का सिम निकाल कर अन्यत्र भागने की फिराक में था। उसे सरकंडा क्षेत्र से पकड़ा गया।

सॉफ्ट टारगेट

कमलेश्वर पटेल पिता स्वर्गीय मनोहर पटेल 20 साल निवासी महुआपाली थाना चंद्रपुर जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) ने बताया कि वह काफी रुपये ट्रेडिंग में गंवा चुका है। उसको परिचित युवती को किडनैप करना सॉफ्ट टारगेट लगा। घटना को अंजाम दिया, युवती का मोबाइल बरामद किया गया है। उसे अपहरण के अपराध मे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026