छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नहीं मिला धान खरीदी का टोकन: किसान ने खाया जहर, पूर्व मंत्री उमेश पटेल पहुंचे

रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र के ग्राम बकेली से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ किसान कृष्ण कुमार गवेल ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान की पत्नी सावित्री गवेल के अनुसार, धान टोकन नहीं मिलने से किसान मानसिक रूप से परेशान थे, इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि किसान परिवार में ज़मीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ज़मीन किसान की बहन के नाम दर्ज है, जिस कारण टोकन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ व्यवहारिक परेशानियाँ सामने आई थीं। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एसडीएम तहसीलदार किसान से पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही SDM और तहसीलदार मौके पर पहुँचे और तत्काल इलाज के निर्देश दिए। किसान को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉ. मिथलेश साहू ने उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार किसान की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।


मामले की जानकारी मिलने पर विधायक उमेश पटेल भी अस्पताल पहुँचे।


उन्होंने किसान से बातचीत कर उसे ऐसा कदम दोबारा न उठाने की समझाइश दी और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने SDM से फोन पर चर्चा कर प्रकरण का नियमों के तहत परीक्षण करने के निर्देश दिए। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है, और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026