छोड़कर सामग्री पर जाएँ

8 मई को पहली बार किया था दुष्कर्म, 30 जून को पहुँचा दुबारा: कोतरा रोड पुलिस ने भेजा जेल

  • कोतरारोड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
  • महिला की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा

रायगढ़, 2 जुलाई 2025। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में गांव की एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 8 में को पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था और इसके पास 30 जून को दोबारा उसके घर पहुंचा था। जानिए मामला विस्तार से

8 मई को पहली बार किया था दुष्कर्म

रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 1 जुलाई को कोतरारोड़ थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसमें उसने 8 मई 2025 की घटना का खुलासा किया। शिकायत के अनुसार, पीड़िता का पति रोज़ की तरह सुबह काम पर चला गया था और वह घर के पीछे बाड़ी में काम कर रही थी। तभी गांव का सागर सिदार वहां पहुंचा और जबरन उसे खींचकर कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात उसी रात अपने पति को बताई, लेकिन सामाजिक बदनामी, लोकलाज और आरोपी की धमकियों के चलते वह तत्काल पुलिस के पास नहीं जा सकी।

30 जून को फिर पहुँचा

मामला तब गंभीर हुआ जब 30 जून की शाम आरोपी सागर सिदार दोबारा पीड़िता के घर पहुंचा और उसे पुरानी घटना को लेकर धमकाने लगा। इससे आहत होकर महिला ने साहस जुटाते हुए कोतरारोड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 279/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

हिरासत में आरोपी

कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के मार्गदर्शन में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता का बयान और मेडिकल परीक्षण कराया। तत्पश्चात आरोपी सागर सिदार उर्फ खीरसागर (27 वर्ष), निवासी ग्राम कोतरारोड़ को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ आरक्षक चंद्रेश पांडेय और शुभम तिवारी की विशेष भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026