छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोतवाली पुलिस ने बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार! नटवर स्कूल के पास हॉकी और तलवार लेकर पहुंचे थे बलवा करने..

कोतवाली पुलिस ने बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के झगड़ा-मारपीट की वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपियों से तलवार, हॉकी स्टीक जप्त

रायगढ़। कुछ दिन पहले नटवर स्कूल के सामने एसपी बंगला के पास करीब आधा दर्जन लड़कों के द्वारा सड़क किनारे तलवार और  हॉकी स्टिक लिए हुए बलवा करते वीडियो वायरल हुआ था। यह खबरों में भी काफी चर्चा में थी। इस मामले में पुलिस में घटना में शामिल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार लोगों के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

घटना के समय का दृश्य

जेल में अपने साथी को देखने गए दो लड़कों आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद इनमे से एक ने दूसरे को मारने पीटने के प्लान से हॉकी स्टिक और तलवार लेकर गैंग बनाकर नटवर स्कूल के पास पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 06 आरोपियों के विरुद्ध शहर के थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं।

घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रायगढ़ पुलिस

इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए रायगढ़ पुलिस ने बताया कि दिनांक 15 जून के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को नटवर स्कूल के सामने कुछ लड़कों द्वारा हाथ में तलवार, हॉकी स्टीक लेकर आपस में बहसबाजी, झगड़ा मारपीट करने की सूचना मिली। थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां इकट्ठे हुए लड़के मौके से भाग थे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा वीडियो को संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो में हथियार लहराने वाले व्यक्ति 1. चाहत शुक्ला निवासी रेलवे कालोनी , 2. राजू श्रीवास निवासी ईलामाल 3. अभिषेक ठाकुर निवासी सोनिया नगर रायगढ 4. सोनू ठाकुर निवासी सोनिया नगर रायगढ तथा अन्य के विरुद्ध थाना कोतवाली में उसी रात अपराध क्रमांक 366/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए घटनास्थल के पास दुकान लगाने वालों तथा वायरल विडियो के गवाहों से पूछताछ कर घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ की गई। जिसमें घटना में शामिल रहे 08 आरोपी –

(1) आदित्य शुक्ला उर्फ चाहत उम्र 24 साल निवासी रेलवे मोटर स्टैंड के पीछे रेलवे कॉलोनी,  (2) आदित्य श्रीवास उर्फ राजू श्रीवास, उम्र 23 साल, निवासी कलमीडिपा ईला मॉल के पीछे (3) अभिषेक ठाकुर, उम्र 23 साल निवासी सोनिया नगर कोतरारोड (4) दीपक ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर  उम्र 26 साल निवासी सोनिया नगर कोतरारोड  (5) विक्की दास महंत उम्र 23 साल सोनिया नगर कोतरारोड (6) भौमिक चौहान, उम्र 21 साल निवासी विकास नगर गली नंबर 03 अंबेडकर आवास  (7) निखिल ठाकुर, उम्र 19 साल निवासी कोतरारोड रेलवे बंगला पर स्वामी विवेकानंद स्कूल के सामने  (8) करन चौहान, उम्र 18 साल निवासी कोतरारोड़ विकास नगर गली नंबर 03 सामने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिया गया।

जिनमें मेमोरेंडम पर 04 छोटे-बड़े तलवार और एक हॉकी स्टीक की जप्ती की गई है तथा गवाहों से आरोपियों की पहचान कार्यवाही कराया गया है।

जप्ती

साथ मिलकर जेल में अपने साथी से मिलने गए थे, वही से कहानी शुरू

आरोपियों ने बताया 14 जून को आदित्य श्रीवास उर्फ राजू और अभिषेक ठाकुर जेल में निरूद्ध उनके साथी बजरंग यादव से मिलने गये थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ। जिस पर राजू श्रीवास ने अपने साथी चाहत शुक्ला और साथियों के साथ अभिषेक ठाकुर को मारपीट का प्लान बनाया और 15 जून को हथियार लेकर नटवर स्कूल के पास मारपीट के इरादे से पहुंचे थे।

प्रकरण में आरोपियों बलवा की धारा 147, 148, 149 आईपीसी विस्तारित कर आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में 06 आरोपियों के विरुद्ध शहर के थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं।

आरोपी आदित्य शुक्ला उर्फ चाहत शुक्ला पर लूटपाट, हत्या के प्रयास समेत 16 आपराधिक मामले हैं।

आरोपी अभिषेक सिंह पर आर्म्स एक्ट, मारपीट के 10 मामले, आरोपी सोनू ठाकुर पर मारपीट के 06 मामले,

आरोपी भौमिक चौहान पर मारपीट, बलवा के 03 मामले,

आरोपी करन चौहान पर बलवा समेत के मारपीट के 04 चार मामले,

आरोपी राजू उर्फ आदित्य श्रीवास पर हत्या के प्रयास समेत मारपीट के 04 मामले दर्ज है।

सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, गौतम सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, श्रीराम साहू, हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर(साइबर सेल) आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, संदीप मिश्रा एवं साइबर सेल के धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, विक्रम सिंह, रविन्द्र गुप्ता और महिला आरक्षक मेनका चौहान की अहम भूमिका रही है।

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026