छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कृष्ण वाटिका कॉलोनी में गणपति बप्पा के लिए बना भव्य केदारनाथ पंडाल: भक्तो के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र! देखिए ड्रोन वीडियो

रायगढ़। रायगढ़ में गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई जगह सुंदर आकर्षक और भव्य पंडाल बनाया गया है। श्री केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर कृष्ण वाटिका कॉलोनी में भव्य पंडाल बनाया गया है जो भक्तों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पंडाल की ऊंचाई करीब 60 फिट है और इसका निर्माण अमित टेंट हाउस के कारीगरों द्वारा किया गया है।

श्री केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर कृष्ण वाटिका कॉलोनी में भव्य पंडाल

10 दिन और 20 कारीगरों की मेहनत

यह पंडाल 60 फीट ऊँचा है। इसमें इस्तेमाल किया गया कपड़ा सीधे सूरत से लाया गया है। इसे बनाने में 20 कारीगरों ने 10 दिन दिनरात मेहनत की है। इसके साथ ही इसमें थर्माकोल के द्वारा आकर्षक सज सज्जा की गई है। थर्माकोल का कार्य बापी दा के द्वारा किया गया है।

पंडाल के बाहर बिराजे नंदी जी

8 साल पहले शुरू हुआ था गणेश उत्सव

पंडाल के अंदर का दृश्य, जहां गणपति बप्पा विराजमान है।

करीब आठ पहले बोईदादर स्थित कृष्ण वाटिका कालोनी में समिति के पूर्व पदाधिकारी लक्ष्मी साहू और लोकनाथ साहू के प्रयासों से गणेश उत्सव का प्रारंभ किया गया था। तब से लेकर आज तक यह प्रथा अनवरत चली जा रही है और हर वर्ष गणेश उत्सव की भव्यता बढ़ती जा रही है।

कॉलोनी की महिलाओं का विशेष योगदान

कॉलोनी की महिलाओं द्वारा नियमित किया जाता है पूजन और भजन कीर्तन

गणेश उत्सव के दौरान कृष्ण वाटिका कॉलोनी का वातावरण भगवान श्री गणेश भक्ति और आस्था से सराबोर रहता है। विशेषकर इस आयोजन में कॉलोनी की महिलाएं पूरे श्रद्धा के साथ अपनी आस्था से वातावरण को और भी भक्तिमय बना देती हैं। उनके द्वारा नियमित रूप से सुबह शाम सामूहिक आरती भजन कीर्तन किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कॉलोनी वासियों द्वारा 30  अगस्त को भजन संध्या एव 31 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया भी गया है।

देखें पंडाल का आकर्षक ड्रोन वीडियो

[videopress TjXPmifH w=464 h=832]

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026