छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़े: थाने तक पहुंच गई बात! SDM को करना पड़ा इंटरफेयर

लैलूंगा। मातृ एवं शिशु अस्पताल (MCH) में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच तीखा विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने लैलूंगा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मरीज को रेफर करने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

यह घटना 29 सितंबर की दोपहर करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। अस्पताल में एक महिला मरीज पहुंची थी, जिसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। डॉक्टर ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल के लिए रेफरल कार्ड बना दिया। इसी दौरान पुरानी डिलीवरी से जुड़ी किसी बात को लेकर डॉक्टर और ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने जल्द ही बड़े विवाद का रूप ले लिया।

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. लखनलाल पटेल ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ड्यूटी नर्स पंकज कंवर, वैशाली रामटेके और सीमा पैकरा ने उनके साथ बदसलूकी की। डॉक्टर का कहना है कि स्टाफ ने उनका मोबाइल छीन लिया और उन्हें महिला अपराध व एससी/एसटी एक्ट के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने प्रशासन से अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है और अपने ट्रांसफर-अटैचमेंट के पुराने विवाद का हवाला देते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

दूसरी तरफ, नर्सिंग स्टाफ ने भी थाने में डॉक्टर के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर का व्यवहार सही नहीं था और उन्होंने उनके साथ गलत बर्ताव किया। स्टाफ ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और अस्पताल में सुरक्षित कार्य माहौल देने की मांग उठाई है।

एसडीएम ने शुरू की पड़ताल, पुलिस जांच जारी

दोनों पक्षों की शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। एसडीएम ने लैलूंगा अस्पताल पहुंचकर ड्यूटी रिकॉर्ड और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय संगठनों ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की सुविधाओं पर कोई असर न पड़े।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026