छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दो मवेशी तस्कर को लैलूंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार! 25 गौवंशो कराया मुक्त!

रायगढ़। जंगल के रास्ते मवेशियों को बूचडखाने ले जा रहे दो मवेशी तस्कर को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मवेशियों को लैलूंगा पुलिस ने मुक्त कराया है.

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बतया कि कल दिनांक 02 अप्रैल के भोर लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कोडासिया छापरपानी मार्ग पर दो व्यक्तियों को कृषक मवेशियों (गौवंशो) को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते बूचडखाने ले जाते समय पकड़ा गया है। रात में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति कृषक मवेशियों को भूखे प्यासे मारते पीटते क्रूरता पूर्वक हांकते हुए जंगल के रास्ते अन्य राज्यों के बुचडखाना ले जा रहे हैं। सूचना पर रात्रि गस्त दौरान थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग रास्तों पर स्टाफ लगाया गया.

सुबह करीब 04.30 बजे ग्राम कोडासिया छापरपानी के बीच दो व्यक्ति आरोपी (1) फतेराम सिदार पिता चनक राम सिदार 26 वर्ष साकिन मुडाबहला कर्राजोर थाना बागबहार जिला जशपुर (2) लोचन प्रसाद राठिया पिता बलदेव राठिया 25 वर्ष साकिन मालपानी थाना घरघोडा जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ) को पुलिस टीम ने पकड़ा जिनके कब्जे से 25 नग मवेशियों को जप्त किया गया है।

आरोपियों के कृत्य पर थाना लैलूंगा में अप.क्र. 81/2024 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे, सुमेश गोस्वामी, रामरतन भगत, आरक्षक मया राम राठिया, हेलारियुस तिर्की शामिल थे ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026