छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में गांजा तस्करी!: इनोवा में ‘डबल नंबर प्लेट’ का खेल, लैलूंगा में पकड़ाया 1.86 करोड़ का माल, 3 तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़/लैलूंगा (क्राइम डेस्क)।

गांजे की तस्करी के लिए स्मगलर अब कितने ‘शातिर’ हो गए हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण रायगढ़ जिले के लैलूंगा में देखने को मिला है। उड़ीसा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 300 किलो गांजे की एक बहुत बड़ी खेप को लैलूंगा पुलिस ने धर दबोचा है। तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ‘डबल नंबर प्लेट’ का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन “ऑपरेशन आघात” की नाकेबंदी ने उनके इस 1.86 करोड़ रुपये के पूरे खेल को बिगाड़ दिया।

​उड़ीसा का माल, MP में थी डिलीवरी

पुलिस को मुखबिर से पक्की भनक लगी थी कि उड़ीसा के सोनपुर से दो सफेद रंग की लक्ज़री कारों में भारी मात्रा में ‘माल’ लोड होकर निकला है। इसकी डिलीवरी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में होनी थी। सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने पूरे इलाके में जाल बिछा दिया।

​इनोवा में ‘डबल नंबर प्लेट’ का शातिर खेल

कटकलिया मार्ग पर पुलिस ने जब एक संदिग्ध सफेद इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी XL-6 को रोका, तो तस्करों का ‘हाई-टेक’ दिमाग देखकर पुलिस भी एक पल को हैरान रह गई। पुलिस से बचने के लिए इनोवा में एक के ऊपर एक ‘डबल नंबर प्लेट’ लगाई गई थी! ऊपर उड़ीसा का नंबर (OD-10-H-0050) था, और उसके ठीक नीचे छत्तीसगढ़ (CG-13-BY-6540) की नंबर प्लेट छिपाई गई थी, ताकि राज्य की सीमा बदलते ही नंबर प्लेट बदली जा सके।

​डिक्की खुली तो निकली 1.86 करोड़ की संपत्ति

जब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों गाड़ियों (इनोवा और XL-6) की तलाशी ली, तो अंदर 300 किलो गांजा ठूंसा हुआ मिला।

  • ​गांजे की कीमत: 1 करोड़ 50 लाख रुपये
  • ​गाड़ियों और मोबाइल की कीमत: 34 लाख (इनोवा, XL-6 और 2 आईफोन सहित 5 मोबाइल)
  • ​कुल रिकवरी: 1 करोड़ 86 लाख रुपये!

​कौन हैं ये ‘हाई-प्रोफाइल’ तस्कर?

इस करोड़ों की खेप के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है:

  1. ​निखिल कश्यप (23 साल) – बलरामपुर
  2. ​रिंकु कश्यप (28 साल) – सरगुजा
  3. ​धर्मेन्द्र मौर्य (27 साल) – अनूपपुर (मध्य प्रदेश)

​अब बड़े ‘आकाओं’ की खैर नहीं!

यह सिर्फ मोहरे हैं, असली सरगना अभी बाहर हैं। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में अनूपपुर में बैठे अपने ‘आकाओं’ और डिलीवरी नेटवर्क का राज उगल दिया है। रायगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम इस पूरे नेक्सस (Nexus) को जड़ से उखाड़ने के लिए मध्य प्रदेश के अनूपपुर और सरगुजा के लिए रवाना हो चुकी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026