वाराणसी. परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के प्रिय गृहस्थ शिष्य सर्वेश्वरी समूह के कर्मठ, निष्ठावान एवं पूर्णतया समर्पित सदस्य 78 वर्षीय लाल भुवनेश्वर नाथ शाहदेव “लालूजी” का रांची स्थित अपने आवास पर 26 फरवरी को मध्याह्न में शिवलोक गमन हो गया। वे अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, चार पुत्र, पुत्रवधू एवं पौत्री से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। लालूजी एक जिंदादिल, प्रसन्नचित्त तथा अपनी मस्ती में निमग्न रहने वाले व्यक्ति थे। आश्रम में निवास करते हुए निरंतर सभी लोगों के पथ्य एवं बलाबल का ध्यान रखते थे और वे कुछ नया से नया, अच्छे से अच्छा व्यंजन बनाने-खिलाने में विशेष रूचि रखते थे।
लालूजी सर्वेश्वरी समूह के सर्वप्रिय एवं सभी के श्रद्धेय वरिष्ठ सदस्य थे। सर्वेश्वरी समूह के लोग तथा उनके जानने-पहचानने वाले सभी लोग इस दुखद समाचार को सुनकर स्तब्ध रह गए। वे सर्वेश्वरी विधि से संस्कारों को संपादित करने वाले अधिकृत प्रकांड आचार्य थे। उनके आकस्मिक निधन से सर्वेश्वरी समूह संस्था एवं सर्वेश्वरी परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है। यह सूचना पाकर परमपूज्य बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी (अध्यक्ष: सर्वेश्वरी समूह, बाबा भगवान राम ट्रस्ट व अघोर परिषद् ट्रस्ट) रात्रि में ही जशपुर से चलकर वाराणसी स्थित पड़ाव आश्रम पहुँच गए। लालूजी का पार्थिव शरीर रांची से लाकर मंगलवार, 27 फरवरी को सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम, अवधूत भगवान् राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में प्रातः 8 बजे पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी तथा संस्था के अन्यान्य प्रान्तों से पधारे अनुयायियों की उपस्थिति में विधिवत पूजनोपरांत अघोरेश्वर भगवान राम घाट पर सर्वेश्वरी पद्धति से अग्नि को समर्पित कर दिया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र उपेन्द्र नाथ शाहदेव ने दिया.

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां
शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी
सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026
गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल
मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026
बड़ा दावा: एक फोन कॉल और PM मोदी ने बदल दिया UPI का नियम..?
आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कंपनियों के दबाव में 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर एमडीआर की व्यवस्था बनाई गई।
सितम्बर 20, 2026
पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं
शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026
शराब दुकानों में धांधली पर आबकारी विभाग का बड़ा चाबुक! 2 सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, अफसर पर गिरी गाज
ओवररेटिंग और अवैध शराब बिक्री पड़ी भारी, सीएम साय के तेवर सख्त...
अगस्त 6, 2026
भारत सरकार के सख्त रुख के आगे झुका Meta ! मार्क जुकरबर्ग ने मांगी बिना शर्त माफी!
संसदीय समिति की कड़ी चेतावनी के बाद बैकफुट पर आए जुकरबर्ग, छिंन सकती थी कानूनी सुरक्षा!
अगस्त 5, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शोकसभा के नाम पर पूरे दिन बंद नहीं रहेगा कोर्ट का काम
अदालत की सख्त टिप्पणी- श्रद्धांजलि देना सम्मानजनक, लेकिन न्याय रोकना गलत
अगस्त 4, 2026
हेमचंद यादव विवि दुर्ग के कुलसचिव गिरफ्तार! गरीब महिला कर्मचारी का वेतन हड़पने का शर्मनाक मामला
11 हजार की सैलरी में महिला को मिलते थे सिर्फ 2200 रुपये, 17 महीने में ऐंठ लिए डेढ़ लाख...
अगस्त 4, 2026