छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@वीडियो: बीती रात चक्रधर नगर इलाके में मरीन ड्राइव पर आधा दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों ने जमकर काटा बवाल! मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल! अब तक 5 अरेस्ट..

रायगढ़। शनिवार रात शहर के चक्रधर नगर इलाके में मरीन ड्राइव में करीब आधा दर्जन युवकों द्वारा उपद्रव मचाते हुए एक कार सवार के साथ जमकर मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभी तक पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि बाकी भी जल्द से जल्द हिरासत में होंगे।

वीडियो: इस वीडियो में अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है। पाठक अपने विवेक अनुसार ही इस वीडियो को देखें।

उपद्रव का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि उपद्रवी एक कार और कुछ दो पहिया वाहनों में आये थे। जमकर गाली गलौज उपद्रव तोडफ़ोड़ के बाद इसके पहले कि वहां पुलिस पहुँचती सब भाग निकले। इसी बीच पुल के ऊपर से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो चंद घंटे में सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद चक्रधर नगर पुलिस और पुलिस का वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन मोड पर आए और ख़बर लिखें जाने तक इनमें से पांच उपद्रवियों को हिरासत में लिया। जिसमें से एक युवक पंजीरी प्लांट का और बाकी युवक पहाड़ मंदिर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

झगड़ा क्यों और किस बात पर हुआ। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। हो सकता है आज देर शाम रायगढ़ पुलिस इस मामले का खुलासा करे।

आचार संहिता के समय इस तरह के बलवा कांड को रायगढ़ पुलिस ने गंभीरता से लिया है और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के मूड में दिख रही है। सभी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026