छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिंदल स्टील एंड पावर में लाठीचार्ज ! हड़ताल कर रहे मजदूरों को लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा सिक्योरिटी गार्डो ने.. देखें वायरल वीडियो

Lathicharge in Raigarh Jindal Steel and Power: रायगढ़ जिंदल स्टील एंड पावर में हज़ारों मजदूरों का, शोषण, मानदेय और सुरक्षा को लेकर हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इसी बीच सुबह एक बड़ी खबर निकल कर आई। जहां जिंदल के सुरक्षाकर्मियों ने आंदोलन कर रहे मजदूरों को लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इसमें कुछ मजदूरों को काफी चोट आई है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।वीडियो देखने के बाद हर कोई जिंदल प्रबंधन की इस गतिविधि को जायज नहीं ठहरा रहा है।

देखें वायरल वीडियो

जिंदल स्टील में इसके पहले भी कई छुटपुट आंदोलन हुए हैं। लेकिन रायगढ़ जिंदल में अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन है। जो दूसरे दिन तक टिका रहा। आज जिंदल के हज़ारों ठेका कर्मी काम पर नही पहुचे। रात भर हड़ताल चली। प्रबंधन इसको लेकर रात से ही अलर्ट मोड था। सारे गेट बंद कर दिए गए थे। लाठी चार्ज की बात बीती रात से ही खबरों में थी और सुबह ऐसा ही मंजर देखने को मिला।

कानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा

कल एसडीएम गगन शर्मा भी वहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंचे थे मगर जिंदल प्रबंधन और ठेका मजदूरों के बीच कोई वार्ता नहीं हो सकी। वे चाहते थे की समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान हो। कानून व्यवस्था बनी रहे। मगर आज सुबह हुई लाठीचार्ज ने कानून व्यवस्था को एक तरह से ठेंगा दिखा दिया। कल मौके पर पहुंचे SDM रायगढ़ गगन शर्मा ने कहा कि ” यह जिंदल प्रबंधन और उनके ठेकेदार स्टाफ के बिच मामला है. उनकी कुछ बेसिक मांगे है, मैं यहाँ लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था के लिए आया हूँ. मेरी कोशिश रहेगी कि दोनों के बीच शांतिपूर्ण वार्ता से हल निकल जाये।”

मजदूरों की मांगे..

हड़ताली ठेका कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बताया कि उन्हें न्यूनतम वेतन मजदूरी 21215 /-रु दिया जाए। उन्हे कार्य की अवधि 8 घंटे हों।साथ ही 4 सप्ताहिक अवकाश प्राप्त हो, 4.8% की दर से साल में वेतन वृधि की जाए। सभी ठेका कर्मचारियों के आईडी कार्ड में पोस्ट (Designation) उल्लेखित हो। ठेका कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा साधन दिया जाए। जिंदल प्रबंधन और उनके ठेकेदारो के साथ हम अपनी मांगो के पूर्ण होने तक काम नही करेंगे,”

जिंदल प्रबंधन का इंकार

इस बारे जिंदल प्रबंधन ने ठेकाकर्मियों के शोषण, मानदेय और सुरक्षा को लेकर लगाए गए आरोपों से साफ इंकार कर दिया है. JSP के HR विभाग के सुधीर राय ने कहा कि “यह ठेकेदार और उसके मजदूरों के बीच का मामला है. हमारी तरफ से शासन द्वारा तय मानदेय दिए जाते है.

सम्बंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026