छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में लॉ इन ऑर्डर की उड़ रही धज्जियां : उमेश पटेल! पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक ने अस्पताल पहुंचकर पूछा पत्रकार सत्यजीत घोष का कुशलक्षेम

रायगढ़। पत्रकार सत्यजीत घोष पर हुए कातिलाना हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जख्मी सत्यजीत का कुशलक्षेम पूछते हुए घटना की तल्ख शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लॉ इन ऑर्डर की बखियां उधड़ना बेहद चिंताजनक विषय है। 

पत्रकार सत्यजीत घोष से मिलने पहुँचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल

पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने यह भी कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सजग प्रहरी ही जब सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का तो भगवान ही मालिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब छत्तीसगढ़ की बागडोर सम्हाल रही थी तो कम से कम पब्लिक चैन की सांसें लेते हुए जानमाल की सुरक्षा के लिए फिक्रमंद और दहशतजदा नहीं थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही बलौदाबाजार जैसे कांड ने असलियत जाहिर कर दी है कि हालात अब किस तरह के बन रहे हैं। विधायक उमेश पटेल ने सत्यजीत घोष पर हुए जानलेवा हमले की पूरी हकीकत को सामने लाने के लिए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पत्रकारों के हर सुख-दुख में साथ देने की बात भी कही।

पत्रकार सत्यजीत घोष से मिलने पहुँचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल

आहत सत्यजीत घोष का कुशलक्षेम जानने के उमेश पटेल के साथ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत एवं सचिव नवीन शर्मा, कांग्रेस नेता दिलीप पांडेय, अनिल शुक्ला, अनिल अग्रवाल (चीकू),
जयंत ठेठवार, जानकी काटजू, शाखा यादव, राकेश पाण्डेय, राजेंद्र शुक्ला,  सौरभ अग्रवाल, आरिफ हुसैन, सलीम नियारियां, संदीप अग्रवाल, राजेश भारद्वाज, बिज्जू ठाकुर, विकास ठेठवार, आशीष चौबे, अजीत सिंह राज, तारा श्रीवास एवं सपना सिदार समेत कांग्रेस के कई नेता एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026