छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संजय मार्केट के छुईया-भुईया होटल में कोतवाली पुलिस की शराब रेड! स्कूटी से शराब तस्करी करने वाले भी अंग्रेजी शराब की जप्ती

रायगढ़। कल रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर संजय मार्केट के छुईया-भुईया होटल (भोजनालय) में शराब रेड कार्यवाही किया गया। होटल में टेबल के नीचे दो प्लास्टिक बोरी से 73 पाव देशी, अंग्रेजी शराब और 3 बियर बोतल जुमला कीमत करीब ₹7,780 का शराब बरामद कर जप्त किया गया है । होटल चलाने वाले वसीम मोहम्मद पिता बरकत मोहम्मद उमर 38 साल निवासी बीडपारा रायगढ़ पर थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही की गई है।

वहीं एक अन्य कार्यवाही में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रात्रि करीब 08 बजे आरोपी अमित कुमार बाला पिता अरुण कुमार बाला उम्र 26 साल निवासी चांदमारी मछली फार्म के पास रायगढ़ को पर्ल ग्रांड स्कूटी सीजी 13 ए.वाई. 6306 में अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन करते पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी/अंग्रेजी शराब (कीमत ₹3320) जप्त किया गया है । इन शराब रेड कार्यवाही में सहायक उपरीक्षक इगेश्वर यादव, गौतम सिंह ठाकुर, आरक्षक उमाशंकर सिंह, कीर्ति सिंह राजपूत और संतोष कुमार जायसवाल शामिल थे ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026