छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लोको पायलट गया जेल! दुष्कर्म का लगा आरोप.. पहले प्यार फिर बदनाम करने की धमकी.. कोतवाली पुलिस ने पकड़ा ओड़िसा से

दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बृजराजनगर में किया गिरफ्तार

शारीरिक शोषण की रिपोर्ट पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपित दुष्कर्म के अपराध में गया जेल

रायगढ़। कोतवाली पुलिस द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले रेलवे कर्मचारी (लोको पायलट) को बृजराजनगर रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना को लेकर रायगढ़ पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती द्वारा 14 जून को थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में आवेदन देकर आरोपी ईश्वर राव के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

युवती बताई कि जनवरी 2024 में ईश्वर राव भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन पर मिला था जो अपने दोस्त के शादी के लिए लड़की देखना कहकर बातचीत किया और उसके बाद मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। इसी दरमियान ईश्वर राव अपने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसे घर परिवार में सलाह होकर बताऊंगी बोली थी।

अगले महीने फरवरी में ईश्वर राव ने बताया कि उसका ट्रांसफर बृजराज नगर उड़ीसा हो गया है और उन्हें उड़ीसा घूमने का ऑफर दिया ज्योति अपनी सहेली के साथ 21 फरवरी को आजाद नगर घूमने के लिए गई रात को ट्रेन से वापस लौटे। जहां ईश्वर राव ने एक किराया के मकान में सहेली के साथ उसे रुकवाया और उसी रात उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। 

ईश्वर राव को शादी के लिए कहने पर टाल मटोल करने लगा। युवती ने बताया कि जब उसके चचेरे भाई ने ईश्वर राव से जल्द शादी करने की बात बोला तो ईश्वर राव ने युवती को थाने में शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दिया।

युवती के आवेदन पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 361/2024 धारा 376(2)(ढ़), 506 भादवि का अपराध कायम कर कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर तत्काल बृजराजनगर रवाना होकर बृजराजनगर रेल्वे स्टेशन पर दबिश देकर आरोपी ईश्वर राव, 42 वर्ष निवासी  ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) हाल मुकाम बसंत कालोनी मकान नंबर बी एन 16 उदितनगर राउरकेला (ओड़िसा) को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

आरोपित का जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया है । पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026