छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों की लंबी ट्रांसफर लिस्ट जारी! तारन प्रकाश सिन्हा होंगे रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर! रिचा प्रकाश चौधरी जांजगीर-चांपा जिले की कलेक्टर..

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इसके अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर और रिचा प्रकाश चौधरी जांजगीर-चांपा जिले की कलेक्टर होंगे। देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट किसको क्या प्रभार मिला।

1- जनक प्रसाद पाठक, भा.प्र.से. (2007), विशेष सचिव, वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को केवल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), आवास एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है

जनक प्रसाद पाठक द्वारा विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), आवास एवं पर्यावरण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री सुब्रत साहू, भा.प्र.से. (1992) अपर मुख्य सचिव केवल आवास एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

2 / डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई, भा.प्र.से. (2009) विशेष सचिव, कृषि विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार नोडल अधिकारी, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं छ.ग. गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान, संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सदस्य सचिव, नरवा मिशन, संचालक, कृषि को केवल संचालक, कृषि तथा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई द्वारा विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से सुश्री अलरमेलमंगई डी. भा.प्र.से. (2004) केवल सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रभार से मुक्त होंगी। शेष प्रभार यथावत् रहगा।

3 / सुश्री रानू साहू, भा.प्र.से. (2009). कलेक्टर, जिला – रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, कृषि के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, कृषि विभाग तथा प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य मंडी बोर्ड एवं प्रभारी अधिकारी, युवा मितान क्लब का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

4/ श्री पदुम सिंह एल्मा, भा.प्र.से. (2010). प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य मंडी बोर्ड को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला बेमेतरा के पद पर पदस्थ करता है।

5 / श्री सारांश मित्तर, भा.प्र.से. (2010). प्रबंध संचालक, छ.ग. रोड एवं अधोसंरचना विकास निगम तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. औद्योगिक विकास निगम, नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

श्री सारांश मित्तर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी. छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) रायपुर का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री रितेश कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. (2012) केवल मुख्य कार्यपालन अधिकारी. छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

6/ श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भा.प्र.से. (2011), कलेक्टर, जिला बेमेतरा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

7/ श्री रिमिजियस एक्का, भा.प्र.से. (2011), सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

8/ श्री तारन प्रकाश सिन्हा, भा.प्र.से. (2012), कलेक्टर, जिला- जांजगीर-चांपा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला – रायगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।

9 / सुश्री नम्रता गांधी, भा.प्र.से. (2013), संयुक्त सचिव, मंत्रालय का अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, पेंशन के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

सुश्री नम्रता गांधी द्वारा संचालक, पेंशन का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री नीलकंठ टीकाम, भा.प्र.से. (2008) केवल संचालक, पेंशन के कार्यभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

10 / सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, भा.प्र.से. (2014), कलेक्टर, जिला- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ करता है।

11 / श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया, भा.प्र.से. (2016) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही के पद पर पदस्थ करता है।

12 / श्रीमती रोक्तिमा यादव, भा.प्र.से. (2016) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत,गरियाबंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी के पद पर पदस्थ करता है।

13 / सुश्री रीता यादव (रा.प्र.से.), अपर कलेक्टर, जिला-कोरिया को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, गरियाबंद के पद पर पदस्थ करता है।

ट्रांसफर लिस्ट 1
ट्रांसफर लिस्ट 2

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026