छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्यार पैसा और प्लानिंग: भरे बाजार किडनैप हुई लड़की..

सक्ती। बीते दिन छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में एक ऐसी अप्रत्याशित घटना हुई, जिसने सबके होश उड़ा दिए। यहाँ भरे बाजार एक युवती का अपहरण हो गया। युवती अपने भाई के साथ फल लेने के लिए मार्केट आई थी। जिसके थोड़ी देर बाद उसके भाई के मोबाइल पर फिरौती के लिए फोन भी आता है।

आमुमन ऐसी घटनाएं यहां होती नहीं है। अपहरण के बाद फिरौती की खबर आग की तरह फैलती है। फिरौती का कॉल रिकॉर्ड का ऑडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल होता है।

घबराकर परिवार वाले पुलिस के पास जाते हैं और पुलिस इस मामले की इन्वेस्टीगेशन शुरू करती है। मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने के बाद पुलिस को पता चलता है वो बिलासपुर में हैं। पुलिस जब वहां पहुंचती है, तब पता चलता है कि वह तो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बड़े आराम से है। 

पुलिस जब लड़की से पूछताछ करती है तो पता चलता है कि इस अपहरण की मास्टरमाइंड वह खुद है। वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ मर्जी से भागी थी। उसने ही किडनैपिंग की झूठी साजिश रची और घर में फिरौती मांगने के लिए भी घर पर कॉल भी करवाया था।

आपको बता दे कि युवती का नाम अनुपमा जलतारे हैं। वह एक स्वास्थ्य कर्मचारी है। वह सक्ति जिले के सरायपाली उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) केे पद पर है।

अनुपमा जलतारे

लड़की का भाई बोला..

इस मामले में युवती के भाई कुलेश्वर जलतारे ने पुलिस को बताया  कि, 27 जून की शाम वो उसकी उसकी बहन अनुपमा जलतारे  सक्ती के कचहरी चौक में थे। इस दौरान उसकी बहन अनुपमा फल लेने के लिए रुकी हुई थी। इस दौरान कुछ युवक आए और उसे अगवा कर ले गए।

थोड़ी देर के बाद किडनैपर्स ने भाई को फोन भी किया। किडनैपर ने कॉल कर 15 लाख रुपए फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसके टुकड़े कर फेंक देंगे।

जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र के चारों ओर घेराबंदी कर किडनैपर्स की तलाश करने लगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।

युवती के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की गई। जांच में अनुपमा की लोकेशन बिलासपुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम जब बिलासपुर पहुंची तो वह अपने प्रेमी महेंद्र जांगड़े के साथ मिली। जहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कर रखी थी ये प्लानिंग

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि घर के लोग 15 लाख रुपए का इंतजाम नहीं कर पाएंगे। इसलिए वह अपने प्रेमी महेंद्र जांगड़े के साथ घर पहुंचती और इसने पूरे पैसे देने की बात कहते हुए घर वालों की नजर में शादी के लिए अच्छा लड़का साबित करना चाहती थी। इसलिए अपहरण की झूठी कहानी रची गई थी।

सक्ति पुलिस ने सीएओ अनुपमा और महेंद्र जांगड़े के खिलाफ धारा 120 बी 384 कायम कर दोनो प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026