छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चार महीने का इश्क़: प्रेमी ने शादी से मना किया ! प्रेमिका ने बलात्कार का आरोप लगाकर भेजा जेल!

रायगढ़। रायगढ़ में एक महिला को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बच रहा था लेकिन आखिरकार महिला की शिकायत पर उसे हिरासत में ले लिया गया और जेल भेज दिया गया।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि 07 अप्रैल को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में महिला द्वारा चंदन कुमार रवानी (उम्र 30 साल) निवासी जिला जशपुर पर शादी का प्रलोभन देकर पिछले 4 माह से शारीरिक शोषण करने संबंधी आवेदन दिया गया।

महिला ने बताया कि युवक चंदन उसके गांव ड्रायवरी का काम करने आया हुआ था. जो इसके घर के पास किराया मकान लेकर रह रहा था। दोनों में जान पहचान के बाद एक दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर किये और बातचीत करते थे।

चंदन का इसके घर भी आना जाना था, इसी बीच चंदन शादी का प्रस्ताव रखा और माह दिसंबर में घर में अकेली पाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद कई अलग अलग स्थानों में चंदन ने शादी करने की बात कहकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया था।

बीते फरवरी माह में चंदन महिला को अपने साथ बिलासपुर लेकर गया. जहां से वापस आने पर शादी की बात बोला था पर बिलासपुर से आने के बाद चंदन शादी की बात से इंकार करने लगा।

महिला के आवेदन पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक मनीषकांत सिंह द्वारा आरोपित चंदन कुमार रवानी के विरूद्ध के विरूद्ध अप.क्र. 108/2024 धारा 376(2)(n) आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया और तत्काल आरोपी को हिरासत में लिये।

आरोपी को अपराध दर्ज होने की जानकारी मिल चुकी थी जो अपने गांव से फरार होने की फिराक में था पर नाकाम रहा। आरोपी को आज रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026