छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मदन मोहन मालवीय भोजपुरी समाज का ऐलान: विधर्मियों के खिलाफ भोजपुरी समाज सदैव सर्व समाज के साथ !

रायगढ़। छत्तीसगढ़ जोहर पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल द्वारा अग्रवाल और सिंधी समाज की आराध्य देव के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मदन मोहन मालवीय भोजपुरी समाज द्वारा आक्रोश जारी किया है और इसे लेकर अग्रवाल और सिंधी समाज द्वारा किए गए संयुक्त धरना प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

इस बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मदन मोहन मालवी भोजपुरी समाज द्वारा कहा गया कि बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में कुछ तथाकथित विक्षिप्त प्राय प्राणियों द्वारा छत्तीसगढ़ में निवासरत विभिन्न जाति एवं समुदाय के लोगों के आराध्य देव एवं शासन के मुखिया आदरणीय मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के ऊपर स्तरहीन गालियां एवं अभद्र टिप्पणियों से मानो छत्तीसगढ़ सहम सा गया है।

विभिन्न जगहों में बीते दिनों सोशल मीडिया में आकर अमित बघेल नामक व्यक्ति के द्वारा जिस प्रकार मारवाड़ी समाज के आराध्य देव भगवान अग्रसेन एवं सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के विषय में गंदी गालियां एवं भद्दी टिप्पणियां अमित बघेल के द्वारा की गई, वह निश्चित ही मानव जाति के लिए एक बदनुमा दाग है।

इतना ही नहीं , अमित बघेल के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रियों के संबंध में जो भद्दी टिप्पणियां सोशल मीडिया में की गई है वह निश्चित ही अमित बघेल के मानसिक दरिद्रता का प्रदर्शन करती है, और छत्तीसगढ़ के सर्वहारा समाज अमित बघेल जैसे मानसिक रोगी को कभी भी क्लीन चिट नहीं दे सकती।
    

अमित बघेल द्वारा मारवाड़ी और सिंधी समाज के आराध्य देवी देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में मारवाड़ी एवं सिंधी समाज पिछले कई दिनों से जगह-जगह आंदोलन कर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा रही है, किंतु रायगढ़ में अभी तक उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

इसी बात से निराश होकर आज रायगढ़ के मारवाड़ी और सिंधी समाज द्वारा संयुक्त रूप से एस पी कार्यालय के बाहर एक भव्य पंडाल लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें कमोबेश सभी समाज के लोग अपनी उपस्थिति दर्ज की।
    

पंडित मदन मोहन मालवीय भोजपुरी समाज अमित बघेल के इस घोर निंदनीय कृत की आलोचना करता है , और यह आह्वान करना चाहता है कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी समाज के आराध्य देवी देवता या व्यक्तियों पर घिनौनी टिप्पणी करने से बचे , ताकि छत्तीसगढ़ की हमारी शांत फिजा में किसी भी प्रकार से किसी भी व्यक्ति या समाज के द्वारा जहर न घोला जाए।
पंडित मदन मोहन मालवीय समाज, रायगढ़ के मारवाड़ी समाज एवं सिंधी समाज के इस विरोध प्रदर्शन का पूरी तरह समर्थन करती है, एवं पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि वह अमित बघेल के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर, जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी कर उचित एवं कठोर सजा दिलाने का प्रयास करें ।
भविष्य में भी उनके इस आंदोलन में पंडित मदन मोहन मालवीय समाज उन समाजों के कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन देती है।
                 
                     
                  

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026