छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महानदी नाव दुर्घटना अपडेट: शनिवार की सुबह मिली 6 और लाश! मृतकों में तीन महिला और तीन बच्चे..

रायगढ़। शुक्रवार की दोपहर ओडिसा के पंचगांव में स्थित महानदी में 70 श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने की घटना में अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं। जिसमे तीन महिला और तीन बालक है। वहीं एक लापता महिला की तलाश जारी है। अब तक इस हृदय विदारक घटना में 7 मौते हो चुकी है। जिसमे में 4 महिला और तीन बच्चे है।

मृतक महिला

घटना की जानकारी मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे थे। वहीं झारसुगुड़ा के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे थे। घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दुख जताया है और रेस्क्यू के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

लाश को बाहर निकलते रेस्क्यू टीम

कल एक और आज मिली 6 लाशें

कल हादसे के बाद  1 महिला का शव बरामद कर लिया गया था। उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गयी थी और  7 लोग लापता बताये जा रहे थे। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। जिसमे से आज तीन महिला और तीन बच्चों का शव आज शनिवार सुबह बरामद किया गया। सभी प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृतक महिला अंजोरीपाली की थी।

लाश को बाहर निकलते रेस्क्यू टीम

कैसे हुआ हादसा

रायगढ़ जिले से लगे हुए ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के पंचगांव में शुक्रवार की दोपहर रायगढ़ जिले के करीब 70 लोग मन्नत पूरी होने के बाद बकरा लेकर पत्थरसेनी गए हुए थे, जहां आए वापसी के दौरान जर्जर नाव बीच नदी में भार अधिक हो जाने की वजह से बीच से टूट गई। एकाएक नाव के टूटने से सभी लोग पानी मे समा गए और मौके पर लोगो की चीख पुकार मच गई। इस घटना में कई लोगो ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई तो कुछ लोगों को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा किसी तरह बचाया जा सका इसके बावजूद कल ही एक महिला की लाश मिली थी और 7 लोग लापता थे।

लाश को बाहर निकलते रेस्क्यू टीम

शनिवार की सुबह 6 बजे से नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके तहत गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी।

मृतक बालक

इस बीच सुबह सवा 8 बजे एक पीकू राठिया उम्र 07 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली का शव मिला और बाद में एक महिला राधिका राठिया 27 साल एवं राधिका के बेटे नवीन राठिया 7 साल का भी शव मिला वहीं एक और महिला तेरसबाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया और बालक कुणाल राठिया का भी शव गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला है।

लाश को बाहर निकलते रेस्क्यू टीम

कुल मिलाकर आज सुबह से 06 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि नदी में नाव डुबने की घटना में कोतरलिया कि सभी 14 लोग सुरक्षित हैं। मृतकों और लापता लोगो मे खरसिया के अंजोरीपाली गांव के लोग ही शामिल हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026