छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जेपीएल गेट के सामने बड़ा सड़क हादसा: एंबुलेंस और बोलेरो की टक्कर.. एक की मौत, 2 घायल

रायगढ़। जेपीएल तमनार के मेन गेट के पास एक बोलेरो और एंबुलेंस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को 5:30 बजे जिंदल पावर तमनार के मेन गेट से एम्बुलेंस निकल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो एंबुलेंस से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलोरो सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

घटना के वक्त बोलेरो में तीन लोग सवार थे। जिसमें सामने बैठे शिव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथी दो अन्य लोगों को भी गंभीर चोटे आई है। जिन्हें इलाज के लिए तमनार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद जिंदल फोर्टिस अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मृतक शिव सिंह बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना के अंतर्गत ग्राम रिश्दा का रहने वाला था। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026