छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में कबाड़ के बड़े नेक्सेस का भंडाफोड़: उड़ीसा से आ रहा 140 टन स्क्रैप जब्त

रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 फरवरी को उड़ीसा से पूंजीपथरा और गेरवानी की ओर जा रहे अवैध कबाड़ के बड़े नेक्सेस पर कार्रवाई की है। नाकेबंदी के दौरान 9 वाहनों से करीब 140 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत वाहनों सहित 1.60 करोड़ रुपये आंकी गई है।

​खबर के मुख्य बिंदु:

  • ​बड़ी जब्ती: 9 अलग-अलग वाहनों (ट्रक, माजदा, पिकअप) से 139.5 टन अवैध कबाड़ बरामद।
  • ​तस्करी का रूट: यह सारा स्क्रैप उड़ीसा से लोड होकर रायगढ़ के पूंजीपथरा और गेरवानी इंडस्ट्रियल इलाके में खपाने के लिए लाया जा रहा था।
  • ​कुल कीमत: पकड़े गए कबाड़ की अनुमानित कीमत 50 लाख और वाहनों की कीमत 1.10 करोड़ रुपये है।
  • ​कार्रवाई: पुलिस ने कबाड़ परिवहन में शामिल 9 वाहन चालकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।

​हाईवे पर नाकेबंदी और धरपकड़

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से ट्रकों और अन्य छोटे वाहनों में भारी मात्रा में लोहा, टीन और मोटर पार्ट्स का अवैध कबाड़ रायगढ़ लाया जा रहा है।

​इसके बाद कोतवाली, जूटमिल और साइबर पुलिस की टीम ने हाईवे और अंदरूनी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी।

​जूटमिल पुलिस ने गढ़उमरिया मार्ग पर तीन ट्रकों को रोका, जिनमें 85 टन स्क्रैप भरा था। वहीं कोतवाली और साइबर टीम ने उर्दना के पास 6 अन्य वाहनों को पकड़ा, जिनमें करीब 54 टन कबाड़ लदा हुआ था।

​कागजात नहीं दिखा पाए ड्राइवर, संपत्ति चोरी का शक

​जब पुलिस ने पकड़े गए 9 वाहन चालकों से इस स्क्रैप के परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी कागज पेश नहीं कर सके।

​पूछताछ में उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि सारा माल उड़ीसा से पूंजीपथरा और गेरवानी ले जाया जा रहा था।

​दस्तावेज न होने और संपत्ति चोरी की होने के शक में पुलिस ने सभी चालकों (बिहार, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के निवासी) के खिलाफ बीएनएस और बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जप्त किए गए वाहनों में 5 ट्रक, 3 माजदा और 1 पिकअप शामिल हैं।

जारी रहेगी कार्यवाही

इस बारे में रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत रायगढ़ में अवैध कबाड़ पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाही होती रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026