छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: जलती कार में मिला नर कंकाल! बरौद एसईसीएल सुपरवाइजर के रूप में हुई पहचान! पत्नी को छोड़कर जा रहा था वापस..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में रायगढ़ जिले के कापु थाना क्षेत्र के निवासी एक एसईसीएल कर्मी का नर कंकाल एक जलती हुई गाड़ी में मिला है। मैनपाट के तराई क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कार से धुआं निकलता देख लोगों की भीड़ जुटी, तो गाड़ी के अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को कार में एक नर कंकाल मिला है।

जलती कार में नर कंकाल

जलती कार में मिला नर कंकाल

मैनपाट के सड़क पर की एक जलती हुई कार में लोगों ने देखा कि एक नर कंकाल है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। जांच के बाद कार के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने कार मालिक के परिजनों से बात की तो वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने नर कंकाल की पहचान हाथ के कड़े और पहनी हुई अंगूठी से की। मृतक बरौद रायगढ़ निवासी सालिक राम भगत (55) था। जो एसईसीएल में सुपरवाइजर के पद पर था।

पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था सालिकराम

कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा ने बताया कि पुलिस ने SECL कर्मचारी सालिक राम की पहचान के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अपनी पत्नी को पत्नी को लेकर सीतापुर के पास ग्राम सूर आया था। सीतापुर छोड़कर घर वापस लौट रहा था। कापू में उसकी कृषि भूमि है। गुरूवार को धान बेचने के लिए उसे टोकन मिला था। लेकिन वह मैनपाट कैसे पहुंच गया.. यह बात किसी के समझ से बाहर है।

जली हुई का जिसमें नर कंकाल मिला

जलती कार में नर कंकाल देख हैरान रह गए लोग

दरअसल सुनसान पर्यटन स्थल में सड़क पर मेहता प्वाइंट से होकर कापू जाने वाले रोड पर जब लोगों ने देखा कि एक कार लगभग पृरी तरह जल चुकी है लेकिन फिर भी हल्का हल्का धुआं निकल रहा था। लावारिस देखकर लोगों ने कार के अंदर देखा तो हर कंकाल था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मैनपाट थाना प्रभारी विजय प्रताप और रायगढ़ के कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

कार में नर कंकाल, पुलिस के लिए बनी पहेली

मृतक सीतापुर से मैनपाट कैसे पहुंच गया यह परिजनों को समझ नहीं आ रहा। इसके अलावा कार की पिछली सीट पर शव मिलना। किसी बड़ी घटना की ओर इशारा करता है। फिलहाल पुलिस कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही रही है। वहीं सरगुजा पुलिस प्रथम दृष्टया कर्मचारी की हत्या या फिर साजिश के तहत जानलेवा हमला करने के बाद कार में आग लगाए जाने की संभावना जता रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026