छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार हिंसा में महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने वाला गिरफ्तार: सिग्नल चौक से  महिला पुलिस ने निकला जुलूस, फोड़े पटाखे, काटा केक.. देखें दर्जन भर वीडियो

रायगढ़ जिले के तमनार आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के हाल में महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने और शर्मनाक हरकत करने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तार कर चुकी है। यह एक छठी गिरफ्तारी है। साथ इस मामले में एक गिरफ्तारी और बची हुई है जो जल्द ही हो जाएगी।

पुलिस ने आज शाम रायगढ़ सिग्नल चौक (हेमू कालानी चौक) से उसका जुलूस भी निकाल उसे जूते की माला पहनाई गई। इस दौरान  महिला पुरुषकर्मियों ने फ़टाके फोड़े,  मिठाई और केक भी बांटे। उन्होंने महिला पुलिस के साथ हुई बदसलूकी की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताया।

घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि महिला की वर्दी फाडने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार किया गया है। उसे रिमांड में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं के द्वारा आरोपी का जुलूस निकाला गया। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मामले में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि विभाग विभाग की सारी महिलाएं आज बहुत खुश है, क्योंकि आज आरोपी को सजा मिली है और वह पकड़ाया है। हमे कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। महिलाओं के साथ गलत करने वाले को सजा मिलनी ही चाहिए।

आरोपी के जुलूस का और भी वीडियो देखें

यही वह मुख्य आरोपी है जिसने महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ रहा था।














ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026