छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शादीशुदा प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए पुराने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मनीष पंडा की हत्या! अमली भावना के पास मिले अंधे कत्ल की गुत्थी 48 घंटे के भीतर सॉल्व किया रायगढ़ पुलिस ने..

रायगढ़। अमलीभौना के पास नेश्नल हाईवे 49 के किनारे मिली मनीष पंडा के शव के मामले में रायगढ़ पुलिस ने आज खुलासा किया। इस ब्लाइंड मर्डर केस में 48 घंटे के भीतर आरोपियों को हिरासत में लिया है। शादीशुदा प्रेमी से पीछा छुड़ाने आरोपित युवती ने अपने पुराने बॉयफ्रेंड के साथ प्लानिंग कर हत्या अंजाम दिया था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सायबर सेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता मिली है। एफएसएल अधिकारियों और डॉग स्क्वॉड की सक्रिय भूमिका रही।

मामले का खुलासा करती रायगढ़ पुलिस

इस मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 30 जून की रात शिवम मोटर्स में काम करने वाले अकाउंटेट मनीष पंडा के मोबाइल अचानक बंद होने और घर वापस ना आने पर उसके परिजनों द्वारा जूटमिल थाना आकर गुम इंसान दर्ज कराया गया। जिसके बाद पतासाजी के दौरान 01 जुलाई के शाम थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत नेश्नल हाईवे 49 पर अमलीभौना रोड किनारे गढ़उमरिया के रहने वाले मनीष कुमार पंडा पिता भरत भूषण पंडा उम्र 35 वर्ष का शव मिला था। मामले की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ, थाना जूटमिल पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल की टीम, डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया घटनास्थल एक्सीडेंटल स्पॉट जैसा दिखाने का प्रयास किया गया था परन्तु पंचनामा कार्यवाही के दौरान घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण करने पर मामला हत्यात्मक प्रवृत्ति के होना का संदेह शुरू से ही पुलिस एवं परिजनों को हो गया था। जिसकी पुष्टि एफएसएल अधिकारी की राय और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से भी हुई।

मृतक मनीष

इन्वेस्टिगेशन के लिए पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

जूटमिल पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में जुटमिल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को प्रकरण में अग्रिम जांच और आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया। सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच करने हेतु एक टीम फारेंसिक अधिकारियों की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने हेतु तथा एक टीम टेक्निकल एनालिसिस हेतु लगाई गई।

मृतक मनीष पंडा

शुरूवाती पूछताछ में मृतक के परिजन बताये कि 30 जून के सुबह प्रतिदिन की तरह मनीष अपने बजाज पल्सर मोटर साइकिल से ड्यूटी गया था, दोपहर घर खाना खाने आया और फिर ड्यूटी चला गया रात को मनीष ने मां पत्नी बच्चों से वीडियो कॉल कर जल्दी घर आने की बात कही थी और अचानक उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया घरवाले उसके ऑफिस जाकर पता किए तो गार्ड बताया कि मनीष काफी पहले चला गया था।

आरोपी महेंद्र पटेल और सरिता पटेल

सहकर्मी से अफेयर

जांच टीम मनीष के कार्यस्थल तथा उसे जान परिचित प्रत्येक व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच जांच टीम को कबीर चौक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली सरिता पटेल से मनीष पंडा के संबंध होने की जानकारी मिली। सरिता पटेल मनीष पंडा के साथ पूर्व में काम करती थी। सरिता पटेल ने प्रारंभिक पूछताछ में 30 जून को मनीष पंडा से मिलने की बात से साफ इंकार किया परन्तु जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को दिखाकर हिकमत अमली से उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पहले उसने मनीष को सोशल मीडिया पर कॉल करके अपने घर के पास कबीर चौंक जाकर मिलना और आगे के घटनाक्रम के वृतांत के संबंध में पुलिस को सम्पूर्ण जानकारी दी।

पति-पत्नी और प्रेमिका

आरोपिया के बताये अनुसार शिवम मोटर्स के उसके पुराने सहकर्मी मनीष पंडा के साथ मित्रता पूर्व से थी। जिसकी जानकारी मनीष की पत्नी को होने पर पूर्व में विवाद भी हुआ था। काम के दौरान जब उसकी मनीष से नजदीकियां बढाने लगी। मनीष उस पर पत्नी की तरह हक जताने लगा जिससे मनीष से दूरी बनाने लगी। मनीष को रास्ते से हटाने के लिये अपने पुराने फ्रेंड महेंद्र पटेल निवासी हरदी झरिया से संपर्क की और पूरी बात बताई। महेंद्र और सरिता ने मनीष पंडा को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाये।

पुराने आशिक के साथ मिलकर प्लानिंग

योजना के मुताबिक 30 जून की रात सरिता सोशल मीडिया अकाउंट से कॉल कर मनीष को घर के पास बुलाई और उसके साथ बाइक में बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर नेशनल हाईवे 49 की ओर जाने लगी। प्लान के मुताबिक रास्ते में महेंद्र पटेल अपनी कार में मिला। रास्ते में मनीष पंडा मोटरसाइकिल को खड़ी कर उनके साथ कार में बैठा और तीनों कार में बैठकर मुख्य सड़क से उतर कर जिंदल सीमेंट प्लांट के पीछे कच्ची सड़क की ओर जाकर एक स्थान पर रूक गये। जहां सरिता और मनीष के बीच कहासुनी हुई विवाद बढ़ने लगा फिर दोनों के मध्य हाथापाई के बीच सरिता और महेंद्र पटेल ने मिलकर कार में रखे जैक पाना, राड से मनीष पंडा के सर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दिए। उसके बाद गाड़ी में शव को रखकर मोटरसाइकिल के पास लाकर छोड़ दिए।

तलाश

घटना के बाद फरार आरोपी महेंद्र पटेल को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आरोपी महेंद्र पटेल को ग्राम धनागर के पास मुखबिर सूचना पर आज हिरासत में लिया जिसने आरोपिया सरिता के साथ मिलकर मनीष पंडा की हत्या की बात कबूल किया है। आरोपी महेन्द्र के घर से घटना में प्रयुक्त कार, आरोपिया के पहने कपडे, जूते, मुख्य घटनास्थल से खून आलूदा मिट्टी, शर्ट का एक बटन की जप्ती की गई है । जूटमिल पुलिस आरोपी महेंद्र पटेल का पुलिस रिमांड लेकर सभी अन्य साक्ष्यों जब्ती कार्यवाही किया जावेगा।

इनकी रहे विशेष भूमिका

अंधे कत्ल के 48 घंटे के भीतर खुलासे में थाना प्रभारी जूटमिल रामकिंकर यादव, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम, उनि कमल पटेल, एएसआई भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, नवीन शुक्ला, धनंजय कश्यप, पुरूपेन्द्र जाटवर, विक्रम सिंह, रविन्द्र गुप्ता, प्रताप बेहरा, महिला आरक्षक मेनका चौहान, महिला आरक्षक प्रियंका मिंज, बनारसी सिदार, धर्नुजय बेहरा, लखेश्वर पुरसेठ, विनय तिवारी की अहम भूमिका रही है ।

आरोपी

(1) सरिता पटेल पिता टिकेश्वर पटेल 26 साल निवासी ग्राम कोसमंदा थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम नवापारा हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना जूटमिल

(2) महेन्द्र पटेल पिता नारायण प्रसाद उम्र 32 साल निवासी हरदी झरिया थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026