छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नया मरीन ड्राइव: तोड़फोड़ के लिए दोगुनी तादाद में बुलडोजर-पोकलेन  लेकर पहुंचा प्रशासन! जिला कांग्रेस भी पूरे दलबल के साथ स्पॉट पर.. कांग्रेसियों समेत कुछ प्रभावित भी अस्थाई जेल में, किसी की बिगड़ी तबियत.. जानिए आज क्या-क्या हुआ, देखें वीडियो

रायगढ़। नए मरीन ड्राइव के प्रस्ताव के लिए प्रगति नगर में तोड़फोड़ का आज दूसरा दिन था। इस बार प्रशासन कब्जा हटाने के लिए पहले से दुगनी तादात में बुलडोजर और पोकलेन लेकर पहुंचा है। आपको बता दे कि कल 20 मकान तोड़ दिए गए थे और लगभग 165 मकान तोड़ने का टारगेट है।

आज तोड़फोड़ के दौरान पुलिस और प्रशासन को फिर से स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी के विरोध में नारे भी लगे। आज उनके समर्थन में जिला कांग्रेस भी दलबल के साथ तोड़फोड़ वाली जगह पर पहुंचा था। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक और पूर्व सभापति जयंत ठेठवार, शाखा यादव वसीम खान  आज काफी एग्रेसिव मोड में दिखे। निगम कमिश्नर और कांग्रेसियों के बीच क्या बातें हुई, नीचे वीडियो में देख सकते हैं।

प्रशासन की ओर से निगम कमिश्नर और एसडीएम लोगों को समझाइश देने का मोर्चा संभाले हुए थे। करीब 1 घंटे की बहस बाजी के बाद विरोध कर रहे प्रभावीतो और कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल उर्दना पुलिस लाइन भेजा गया।

इसी बीच निगम कमिश्नर कांग्रेसियो को यह बोलते दिखाई दिए मैं मैं अधिकारी नहीं हूं नौकर हूं! आम जनता का नौकर हूं, मैं पब्लिक का नौकर हूं, मैं आप लोगों का नौकर हूं। नीचे वीडियो में आप देख सकते है..

उर्दना पुलिस लाइन को अस्थाई जेल बनाया गया है। जहां गिरफ्तार हुई कुछ महिलाओं की सदमें और भीषण गर्मी से तबीयत बिगड़ गयी।

विस्थापितों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों में शिफ्ट किया जा रहा है। निगम द्वारा समान शिफ्टिंग के लिए ट्रैक्टर वाहन और कर्मचारी लगे हुए हैं। अल्बेस्टर  या टीन शेड से पक्के मकान में ट्रांसफर किए जाने पर कुछ प्रभावित तो संतुष्ट है मगर ग्राउंड पर असंतुष्टों की तादाद फिलहाल ज्यादा दिख रही है।

भाजपा के सोशल मीडिया वॉलिंटियर इसी डैमेज कंट्रोल में लगे हैं। फ़ेसबुक पर कांग्रेस और भाजपा के सोशल मीडिया वॉलिंटियर और प्रभावितों के प्रति संवेदना रखने वाले आपस में एक दूसरे से तीखी नोक झोक करते दिख रहे है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026