छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक: लापरवाही बरतने वाले वेंडर्स पर होगी कार्रवाई! बैंकर्स को लोन प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

रायगढ़, 2 जनवरी 2026/ जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आज जिला कलेक्ट्रेट स्थित सृजन सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक प्रतिनिधियों, वेंडर्स एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की।

लापरवाही बरतने वाले वेंडर्स पर होगी कार्रवाई

जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है, ऐसे में इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी वेंडर्स को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सौर पैनल इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लाएं तथा प्रति सप्ताह न्यूनतम 10 इंस्टॉलेशन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य पूर्ण करें। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले वेंडर्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी 

बैंकर्स को लोन प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया गया कि हितग्राहियों के लिए ऋण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध हो सके। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को योजना की नियमित एवं कड़ी मॉनिटरिंग करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.राव, लीड बैंक मैनेजर श्री कमल किशोर सिंह सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं अधिकृत वेंडर्स उपस्थित रहे।

कार्यपालन अभियंता एन.के. नायक ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। बैंक ऋण की आसान किश्तों की सुविधा उपलब्ध हैं। 1 किलोवाट सोलर प्लांट से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट, 2 किलोवाट से 240 यूनिट तथा 3 किलोवाट प्लांट से लगभग 360 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। योजना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, सरल और पारदर्शी है।

इच्छुक नागरिक  pmsuryaghar.gov.in  पोर्टल, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप अथवा टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से स्वयं वेंडर का चयन भी कर सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026