छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर, एसपी, जीआरपी, RPF की बैठक ! मतदाताओं को लुभाने वाले शराब, गारमेंट्स, किचन सामग्री, स्पोर्ट्स समान पर रहेगी नजर..

  • मतदाताओं को लुभाने एवं मतदान को प्रभावित करने वाले सामग्रियों पर करें सख्त कार्यवाही
  • मतदान प्रक्रिया समाप्ति तक रेलवे पुलिस करें ट्रेनों की चेकिंग
  • अवैध शराब के परिवहन, भण्डारण पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रायगढ़. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात प्रवर्तन कार्रवाई टीम की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी उपस्थित थे।  

ख़ास बातें

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिले में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी हैं। जिसके तहत रायगढ़ जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए आगामी 17 नवम्बर 2023 को मतदान की तिथि निर्धारित है। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने, प्रभावित करने वाले सामग्रियों पर सख्ती से कार्यवाही करें। जिससे जिले के विधानसभाओं में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन मुक्त निर्वाचन का कार्य संपन्न हो सके।

प्रवर्तन कार्रवाई टीम की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रायगढ़ जिला ओडिशा बॉर्डर से लगा हुआ है, लिहाजा इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ सघन जांच की कार्यवाही करें। उन्होंने आबकारी विभाग को जिले में अवैध शराब परिवहन, भंडारण पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक रेल की जांच एवं राज्य की सीमा स्थित स्टेशनों पर मुस्तैदी के साथ चेकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

प्रवर्तन कार्रवाई टीम की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में त्योहारी सीजन प्रारंभ होने वाली है, लिहाजा व्यापारियों से जांच के नाम पर अनावश्यक परेशान न करते हुए कार्यवाही करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने कहा कि जिला खनन क्षेत्र है, इसलिए प्रभावशील कार्यवाही जारी रखेेंं। उन्होंने कहा सभी विभागों से कार्यवाही की रेगुलर रिपोर्टिंग करने के साथ आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि कार्यवाही में आसानी हो। उन्होंने कहा कि जिले में आगामी 21 से 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय हैं। राज्य के प्रथम चरण में होने वाले विधानसभा से मार्गदर्शन लेने, शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

प्रवर्तन कार्रवाई टीम की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में

उन्होंने कहा कि वर्तमान सभी अधिकारी निर्वाचन का कार्य को प्राथमिकता से करें, किसी प्रकार के अन्य कार्यों की समीक्षा नहीं करेंगे।

इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, डीएफओ रायगढ़ स्टायलो मण्डावी, जिला आबकारी अधिकारी रामकृष्ण मिश्रा, परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त वाणिज्यिक कर, जीआरपी/आरपीएफ, खनिज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026