छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ सरकारी स्कूल के मिड डे भोजन में मिला कीड़ा: हेड मास्टर को नोटिस, घरघोड़ा का मामला

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां  सरकारी स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे भोजन में कीड़े पाए गए। इसे लेकर स्कूल के हेडमास्टर को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब उन्हें 3 दिन के भीतर देना है।


हमारे हाथ लगे एक नोटिस के अनुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा  संतोष सिंह ने माध्यमिक शाला फगुरम के प्रधान पाठक को शोकॉज नोटिस जारी किया है। उनके निरीक्षण के दौरान बच्चों की मध्यान्ह भोजन की थालियों में कीड़े पाए गए। इस पर प्रधान पाठक को 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

इसके साथ ही स्कूल की साफ सफाई और व्यवस्था को लेकर भी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने भारी कमियां पाई है। नोटिस में इसका भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

घरघोड़ा एक अनुसूचित क्षेत्र है, जहाँ बड़ी संख्या में आदिवासी व गरीब परिवारों के बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आँकड़े बताते हैं कि यहाँ तकरीबन 90% बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं, और उनके लिए मध्यान्ह भोजन केवल पेट भरने का साधन ही नहीं, बल्कि स्कूल आने का एक प्रमुख आकर्षण भी होता है।

इन बच्चों की थाली में कीड़े निकलना केवल भोजन की गुणवत्ता का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। यह उस विश्वास को भी तोड़ता है, जिसके सहारे  अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल भेजते हैं।

अधिकारियों के दौरे मगर व्यवस्था जस की तस

 घरघोड़ा क्षेत्र में लगातार नव-नियुक्त एसडीएम और बीईओ का स्कूल-स्कूल दौरा जारी है। तस्वीरें खिंचवाई जाती हैं, बैठकें होती हैं, भाषण दिए जाते हैं कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधर रही है। लेकिन असल हकीकत यह है कि इन दौरों और निर्देशों का असर सिर्फ़ फाइलों तक सीमित रह गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026