छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: नाबालिग बेटी ने शराबी पिता को दिया मृत्यु दंड! शराबी पति के हाथों माँ को पिटता देखकर बचाने गई और…

रायगढ़ जिले की लैलूंगा थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और उसकी मां को हत्या के और सबूत मिटाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। लड़की पर उसकी पिता का हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि अपनी मां को उसके शराबी पति से पिटता हुआ देखकर लड़की ने अपने शराबी पिता को डंडे से मारा और उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को रायगढ़ जिले के उड़ीसा प्रांत से लगे सरहदी गांव में पुलिस को 45 साल के एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। लैलूंगा थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम वहां पहुँचे तो मृतक के छोटे भाई ने बताया कि बहुत ज्यादा शराब पीकर गिरने से उसके भाई की 25 जनवरी की शाम को मौत हो गई थी। शव का मुआयना करने के बाद पुलिस को हत्या का शक हुआ। लाश पर लगे चोट के निशान किसी ठोस चीज से मारने जैसे थे।

पुलिस ने इस बारे में मृतक की पत्नी की पत्नी से पूछताछ की। मृतक की पत्नी ने सच बताते हुए कहा कि 25 जनवरी की शाम को उसके पति ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसके पति ने उसे पीटना शुरू किया। उसे देख कर उसकी बेटी उसे बचाने के लिए आई। पिता उसे भी मारने के लिए दौड़ा। लड़की ने पास पड़े हुए लकड़ी के डंडे से अपने पिता की कनपटी पर मारा। जिसके कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में जांच अधिकारी द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर मर्ग जांच से आरोपी महिला और नाबालिग बालिका पर धारा 302, 201, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026