छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धड़ल्ले से बिक रही आदिवासी जमीन को लेकर विधानसभा में मुखर हुए विधायक प्रकाश नायक ! रजिस्ट्री शून्य करने और नियमो की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की रखी मांग..

रायगढ़। जिले में लगातार बढ़ते उधोगों के परिणामस्वरूप यहां जमीन की कीमतों में भी लगातार भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जिसे लेकर भूमाफियाओ की भी सक्रियता बढ़ी है। जिसमे आदिवासी भूमि की भी गैर आदिवासीयो द्वारा बड़े पैमाने पर खरीदी बिक्री की गई।

पिछले चार सालों में बड़े पैमाने पर आदिवासी जमीन को गैर लोगों को बेचने की अनुमति प्रदान गई है। जिले में भू माफिया और दलालों द्वारा रायगढ़ शहर से लगे कई कीमती जमीनों को अनुमति लेकर करोड़ों रुपए का खेल खेला गया है, परंतु इस पूरी प्रक्रिया में नियम कानून को पूरी तरह दरकिनार किया गया। जिसकी अनदेखी भी जिला प्रशासन द्वारा करते हुए आदिवासियों को भूमि को गैर आदिवासियों को खरीदने अनुमति प्रदान की गई। वही अब इस मामले में विधायक प्रकाश नायक द्वारा प्रश्न पूछते हुए नियम विरुद्ध खरीदी बिक्री की गई आदिवासी भूमि की रजिस्ट्री शून्य करने की मांग रखी गई।

नियमो की अनदेखी,शेष भूमि के जांच की भी नही उठाई जहमत

नियम के अनुसार विशेष परिस्थिति में आदिवासी भू स्वामियों को जमीन बेचने की तभी अनुमति कलैक्टर द्वारा दी जाती है। जब उस आदिवासी के पास जीवन यापन के लिए 5 एकड़ भूमि शेष हो, नियम का पालन नहीं किया गया है। हाई कोर्ट के दिशा निर्देश का भी पालन नहीं किया गया। जिसे लेकर इस मामले को विधायक प्रकाश नायक ने विधानसभा में उठाया है और सदन का ध्यान आकर्षित किया है।

राजस्व मंत्री

उनके प्रश्न के जवाब में राजस्व मंत्री का जवाब भी आया है। जिसमे बताया गया कि रायगढ़ विधानसभा में वर्ष 2019 से 2022 तक 101 आदिवासियों की 89.409 हेक्टेयर भूमि को गैर आदिवासी क्रेताओ के पास विक्रय करने अनुमति प्रदान करने की जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा आबंटित भूमि से 18 पट्टाधारियो 13.039 हेक्टेयर भूमि के विक्रय अनुमति प्रदान करने की जानकारी दी गई। ऐसे में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में सदन का ध्यान आकर्षित करते हुऐ ऐसे सभी रजिस्ट्री को शून्य करने की मांग की है और अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026