छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिले में 41 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी, किसानों को 837 करोड़ का भुगतान, 31 जनवरी खरीदी का अंतिम दिन


रायगढ़ जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों के माध्यम से सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिसका 31 जनवरी को अंतिम दिन है।

शासन द्वारा इस बार जिले में 69 समितियों के द्वारा 100 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी की गई। वही किसानों के सुविधा के लिए कुछ नए उपार्जन केन्द्र भी बनाए गए थे। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से 1 नवंबर से ही धान खरीदी प्रारंभ कर दिया गया था। इस वर्ष जिले में कुल 76 हजार 813 किसानों ने 01 लाख 21 हजार 820 हेक्टेयर धान का रकबा पंजीकृत करवाया था। धान खरीदी के तीसरे माह के 30 तारीख तक 41 लाख 6 हजार 617 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें किसानों को राहत देने शासन द्वारा इस वर्ष ऑनलाइन टोकन की सुविधा किसानों को दी गई हैं। जिससे किसानों ने बड़े उत्साह के साथ घर बैठे टोकन प्राप्त कर धान व्रिकय किए थे। कुल धान खरीदी से 37 लाख 58 हजार से अधिक धान का परिवहन किया जा चुका। वर्तमान में जिले का धान उठाव 91 प्रतिशत है, इसके अलावा कुल 10 हजार 523 किसानों द्वारा रकबा समर्पण किया जा चुका हैं।

धान खरीदी केंद्र

837 करोड़ का हुआ भुगतान


धान खरीदी के एवज में किसानों का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अब तक किसानों को 837 करोड़ 39 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें रायगढ़ विकासखंड में 120 करोड़ 46 लाख, तमनार विकासखंड में 79 करोड़ 60 लाख, घरघोडा विकासखंड में 64 करोड़ 79 लाख, पुसौर विकासखंड में 168 करोड़ 04 लाख, खरसिया विकासखंड में 140 करोड़ 72 लाख, धरमजयगढ़ विकासखंड में 166 करोड़ 81 लाख तथा लैलूंगा विकासखंड में 96 करोड़ 94 लाख रुपए का भुगतान किसानों को किया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026