छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रॉपर्टी के लिए हुई हत्या! पुलिस ने किया चाचा को गिरफ्तार.. प्लास्टिक की रस्सी से किया था मर्डर! जानिए पूरा मामला

रायगढ़। प्रॉपर्टी बंटवारे के विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले अपने भतीजे पर लकड़ी से वार किया और उसके पास जाने के बाद प्लास्टिक की रस्सी से उसके गला घोट कर हत्या कर दी। घटना रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी के अंतर्गत सुगापारा की है।

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

पूरे मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुगापारा में 20 जनवरी को गांव के सामारू मांझी (55 साल) ने जमीन बटवारा के विवाद पर अपने भतीजे सबल साय मांझी (35 साल) को लकड़ी का फाड़ी (लकड़ी का टुकड़ा) से के बाद प्लासि्टक रस्सी से गला घोंट कर दिया था। 22 जनवरी की रात चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज को ग्राम रैरूमाखुर्द सुगापारा में हत्या की सूचना मिली। चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में रैरूमा पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी चाचा

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि सबल साय मांझी (35 साल) का शव पड़ा हुआ था। मृतक की माँ रूगबुगी बाई ने बताया कि पति के मृत्यु होने के बाद अपने बेटे सबल साय मांझी, बहु और अपने दो नाती के साथ रहती है । 20 जनवरी के सबुह ग्राम तिलडेगा गई थी । घर में बेटा, बहु एवं दोनों नाती लोग थे। 22 जनवरी के करीब 2.00 बजे मोबाइल में सूचना मिली कि उनका लडका सबल साय माझी को उसका चाचा समारू मांझी के द्वारा जमीन बंटवारा की बात को लेकर लकडी के फाडी से मारपीट कर हत्या कर दिया है। तब गांव आकर देखा तो घर आंगन दरवाजा के पास खुन गिरा पडा था तथा घर अंदर उनका बेटा सबल साय मांझी मृत हालत में बरामदा में पडा हुआ था।

गिरफ्तारी

आज फरार आरोपी की पतासाजी में सुगापारा पुलिस टीम दबिश दी आरोपी समारू मांझी S/o स्व. पचासु मांझी उम्र 55 साल ग्राम रैरूमाखुर्द सुगापारा घर में छिपा हुआ था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जमीन विवाद पर अपने भतीजे सबल साय को लकड़ी के फाड़ी से मारना जिससे सबल मूर्छित होने पर उसका प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करना बताया।

आरोपी से बरामद हत्या का सामान

आरोपी के मेमोरंडम पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी, प्लास्टिक रस्सी और घटना समय पहने आरोपी के कपड़े बरामद किया गया है , जिसे चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तार में चौकी प्रभारी अमृत मिंज, प्रधान आरक्षक अनूप तिग्गा, आरक्षक अलेखसियुस एक्का, हेमलाल बरेठ की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026