छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जेवर के लिए किया क़त्ल! बार बार बदल रहा था ठिकाने! चक्रधरनगर पुलिस धर दबोचा! गया जेल…

जेवर के लिए किया क़त्ल! बार बार बदल रहा था ठिकाने! चक्रधरनगर पुलिस धर दबोचा! गया जेल...

रायगढ़। पिछले साल 26 जुलाई को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिरवानी में महिला साधनी बाई चौहान पति स्व रामलाल चौहान उम्र 65 वर्ष का शव उसके घर पर पड़ा मिला था। घटना के संबंध में मृतिका के दामाद देव सिह राठिया (उम्र 55 वर्ष) ने बताया कि उसकी सास साधनी बाई चौहान अकेली रहती थी। 26 जुलाई 2023 के सुबह इसकी बेटी रेखा चौहान (मृतिका की नातिन) उसके नानी के घर गई तो देखी साधनी बाई जमीन में मृत हालत में पड़ी थी, बाहर से दरवाजा में सीटकीनी लगा था। घर के अंदर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मृतिका साधनी बाई के गले में पहने सोने की माला नहीं थी, और आलमारी में रखे सोने चाँदी के ज़ेवर नहीं थे. परिजनों को लगा कि किसी ने चोरी को लेकर हत्या की है.मामले में चक्रधरनगर पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

शक

अपराध विवेचना दरम्यान मृतिका के परिजनों, उसके घर आने जाने वाले लोगों से सघन पूछताछ कर जांच आगे बढाया गया. जिसमें ग्राम छिरवानी के पास स्थित एसपीएस पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले अजय कुमार बेहरा का मृतिका के घर आने-जाने की जानकारी मिली थी। घटना के बाद से संदेही अजय बेहरा फरार था. पुलिस को जांच में संदेही के खिलाफ कुछ और महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले।

बार बार बदल रहा था ठिकाने

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए लगतार संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई. आरोपी निरंतर गिरफ्तारी से बचने अपना लोकेशन बदल रहा था. जिसके कल चंद्रपुर में परिचित के शरण लेने आने की सूचना मिलते ही टीआई प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम चंद्रपुर रवाना हुई और आरोपी अजय बेहरा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

जेवर के लिए किया क़त्ल

आरोपी अजय कुमार बेहरा पिता रतन प्रसाद बेहरा उम्र 34 साल निवासी बांसाझार थाना छाल जिला रायगढ़ ने महिला साधनी बाई के पहने जेवर की लूटपाट के उद्देश्य से गला दबाकर, मुंह में रस्सी बांध कर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी ने महिला से लुटे और आलमारी से चुराए कुछ जेवरों को अपने खर्च के लिए बेच देना बताया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर मृतिका के घर से चुराए चांदी का हाफ़ करधन, बेनीफुल, बिछिया, अंगूठी बरामद कर जप्त किया गया है तथा संबंधित अपराध क्रमांक 365/2023 धारा 302 आईपीसी में धारा 458, 397, 201 आईपीसी विस्तारित कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है।

इनकी रही भूमिका

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक कोमल तिवारी और मिनकेतन पटेल की सारहनीय भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026