छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नलवा परिवार द्वारा “बाबूजी” को 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली! ब्राह्मण भोज के साथ गरीबों में बांटे गए कपड़े..

रायगढ़। नलवा परिवार द्वारा जिंदल उद्योग समूह के संस्थापक, प्रखर राजनीतिज्ञ एवं समाज सेवक श्री ओम प्रकाश जिंदल “बाबूजी” की 18वीं पुण्यतिथि दिनांक 31 मार्च 2023 को डायरेक्टर एवं प्लांट हेड एसएस राठी जी तथा समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण, संयंत्र स्थित ओ. पी. जिंदल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाए एवं श्रमिकों की उपस्थिति में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। नलवा परिवार द्वारा बाबू जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

नलवा परिवार द्वारा “बाबूजी” को 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली

इस अवसर पर प्लांट हेड एसएस राठी जी द्वारा श्री बाबू जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबू जी का पूरा जीवन काल प्रेरणा एवं उपलब्धियों से भरा हुआ है, वह हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। जिस तरह बाबूजी अपने दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत एवं लगन के बल पर शिखर तक की यात्रा को तय करने में आई विभिन्न कठिनाइयों एवं अवरोधों का सामना करते हुए एक विशाल जिंदल समूह का गठन किया जो आज वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुका है । श्री बाबूजी जितना महत्व आर्थिक प्रगति को देते थे उससे कहीं ज्यादा महत्व उन्होंने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को भी दिया है। वह सदैव समाज सेवा हेतु तत्पर रहे वे । हमेशा कहते थे जब तक किसी क्षेत्र का सामाजिक विकास नहीं होगा तब तक वह क्षेत्र विकसित नहीं हो सकता इसलिए हमें सर्वांगीण विकास करना हो तो हमें उसके आर्थिक एवं सामाजिक दोनों पहलुओं को देखते हुए कार्य करने होंगे। जीवन पर्यंत उनकी कोशिश रही कि अंचल के निवासी शिक्षित स्वस्थ एवं समृद्ध हों जिससे कि देश की प्रगति में सहयोग कर सकें।

ब्राह्मण भोज और वस्त्र वितरण

पंडितों को भोजन और वस्त्र

इस अवसर पर संयंत्र स्थित मंदिर प्रांगण में एस एस राठी जी द्वारा 11 पंडितों को भोजन एवं वस्त्र आदि दान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों में ग्राम तराईमाल के वृद्ध निराश्रित महिलाओं एवम पुरुषों को प्लांट हेड एस एस राठी जी द्वारा वस्त्र वितरण किया गया।

प्लांट हेड एसएस राठी द्वारा वस्त्र वितरण

इसी तारतम्य में ही ग्राम बड़गांव के कीर्तन पार्टी को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत साउंड सिस्टम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कीर्तन मंडली को दिया साउंड सिस्टम

उक्त कार्यक्रम में ग्राम तराईमाल पंचायत के सरपंच सुश्री लक्ष्मी भगत, श्री पंचराम मालाकार, ग्राम बड़गांव के श्री तोडाराम मालाकार, श्री खीरसागर मालाकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026