छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड ने नलवा स्पेशल स्टील को बेची परिसर की जमीन: लेकिन जब हुआ वास्तविक मूल्यांकन तो..?

रायगढ़। ओपी जिंदल ग्रुप की ब्लूचिप कंपनी नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड एक जमीन संबंधित मामले को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल मामला परिसर के अंदर की 2.4 हेक्टेयर जमीन की खरीदी बिक्री से जुड़ा है। जिसे प्लांट के डायरेक्टर सरदार सिंह राठी ने एक नई कंपनी नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड को बेची। लेकिन इसका वैल्युएशन कृषि भूमि के रूप में  हुआ। मौके पर देखा गया तो कई शेड, मशीनरी लगे हुए थे। इस प्रकार जब वास्तविक मूल्यांकन हुआ तो 25 लाख अतिरिक्त मुद्रांक शुल्क चुकाने का आदेश दिया गया।

आपको बता दे कि उद्योग लगाने के लिए सरकार से एमओयू करने के बाद उद्योग विभाग और एसडीएम के माध्यम से भू-अर्जन होता है। सीएसआईडीसी जरूरत के हिसाब से भूमि कंपनी को लीज पर देती है। इसके अलावा भी कंपनियां अपने कर्मचारियों के नाम पर कई एकड़ जमीन चुपचाप खरीद लेती हैं।

इस जमीन का कोई रिकॉर्ड उद्योग विभाग के पास नहीं है। नलवा स्टील एंड पावर तराईमाल परिसर के अंदर ही खसरा नंबर 141/5/घ/1 कुल रकबा 15.5970 हे. मौजूद है। यह भूमि नलवा स्पंज आयरन प्रालि तराईमाल की ओर से रामदुलार गुप्ता के नाम पर है। इस भूमि के अलावा 13 खसरा नंबरों की जमीनें भी उन्हीं के नाम पर हैं। इस जमीन का औद्योगिक प्रयोजन के लिए उपयोग किया जा रहा है। इस खसरे में से 2.400 हे. को नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड के डायरेक्टर सरदार सिंह राठी ने नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर मुकेश डालमिया को बेची।

कलेक्टर ऑफ स्टाम्प्स ने दर्ज किया प्रकरण

जमीन की रजिस्ट्री में वैल्यु 4,15,70,500 आंका गया जिस पर 27,43,653 रुपए मुद्रांक शुल्क दिया गया। उप पंजीयक घरघोड़ा ने स्थल निरीक्षण के बाद जिला पंजीयक को इस प्रकरण की जानकारी दी। कलेक्टर ऑफ स्टाम्प्स ने प्रकरण दर्ज कर पुन: आंकलन किया। उक्त भूमि, उस पर निर्मित संरचना एवं मशीनरी का कुल मूल्य 7,96,47,112 रुपए होता है। इस हिसाब से कुल देय मुद्रांक शुल्क 52,56,715 रुपए होगा। इसलिए नलवा स्पेशल स्टील को 25,13,062 रुपए अतिरिक्त जमा करने का आदेश दिया गया।

बिना डायवर्शन के औद्योगिक उपयोग
प्लांट परिसर के अंदर स्वयं क्रय की गई भूमि पर बिना डायवर्सन के औद्योगिक उपयोग किया गया। पंजीयन में मामला खुला। 16 हे. जमीन में से 2.400 हे. को बेचा गया। उप पंजीयक ने निरीक्षण में पाया कि इसमें टिन शेड 3840 वर्ग मीटर, प्रसाधन कक्ष 300 वर्ग फुट, फर्श आउटर 29374 वर्ग फुट, फर्श अंदर 41319 वर्ग फुट, वे ब्रिज कक्ष 216 वर्ग फुट, बाउंड्रीवॉल 403 रनिंग मीटर, सीसी रोड, लैंड सॉइल फिलिंग, लिफ्ट मशीन आदि स्थित है। औद्योगिक उपयोग के कारण भूमि का मूल्य 4,01,04000 रुपए आकलित किया गया। जबकि निर्मित संरचना और मशीनरी का मूल्य 3,95,43,112 रुपए आंका गया। औद्योगिक उपयोग के लिए भूमि खरीदी गई थी लेकिन डायवर्सन ही नहीं कराया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026