छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोल वाशरी गैंगवार में नया दावा! जो चार साल पहले दुनिया से जा चुका है.. उसके नाम भी गैर जमानती अपराध दर्ज..??

रायगढ़। ओड़िसा के गर्जनबहाल कोल वाशरी पर कब्जे को लेकर रायगढ़ के कोयला व्यवसाईयों की आपस की जंग अब खूनी रूप अख्तियार कर चुकी है। तीन दिन तक चली इस जंग में  रोज नए एफआईआर दर्ज हो रहे हैं। ऐसे में कुछ ऐसा हुआ है जिससे उड़ीसा पुलिस और उसकी कार्यशैली कटघरे में दिखाई देती है। क्योंकि अभी ताजा तरीन हुई FIR के ख़िलाफ़ दावा किया जा रहा है कि जो शख्स 4 साल पहले ही दुनिया से जा चुका है उसके नाम भी गैर जमानती अपराध दर्ज हो चुका है।

पहले FIR में जहां 5 जुलाई को उड़ीसा की सुंदरगढ़ पुलिस ने वाशरी में काम करने वाले राज यादव की लिखित शिकायत पर रायगढ़ के भरत अग्रवाल, रविंद्र भाटिया एवम उनके पुत्र, उड़ीसा रेगाली के रहने वाले निर्मल शर्मा और अन्य 200 से 250 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर लिया था।

वहीं दूसरे FIR में अगले दिन 6 जुलाई को हिमगिरि थाना में रायगढ़ कृष्ण वाटिका निवासी राजेश अग्रवाल के द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया है। जिनमे बंटी उर्फ घनश्याम डालमिया, रवि गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पवन शर्मा, पंकज गुप्ता, संदीप शर्मा, तारा श्रीवास सभी रायगढ़ (छ.ग.) और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

FIR की कॉपी जिसमें सुरेश गुप्ता का नाम है

चार साल पहले ही मौत.. मगर FIR में नाम..??

इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। राजेश अग्रवाल द्वारा की गई शिकायत में जिस सुरेश गुप्ता का नाम बताया जा रहा है। जिस पर गैर जमानती धाराओं के तहत FIR किया गया है। उस पर कथित दावा है कि उस व्यक्ति की मौत आज से 4 साल पहले 13 मार्च 2020 में कोरोना काल के दौरान हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी सुरेश गुप्ता का डेथ सर्टिफिकेट

अगर इन दावों को सच मान जाए तो ऐसे में सवाल यह उठता है.. क्या उड़ीसा पुलिस इस मामले को लेकर किसी दबाव में है या फिर हरबड़ी में..? बिना किसी जांच पड़ताल के इतनी बड़ी चूक.. वह भी इतनी गंभीर धाराओं के तहत जिसमें अपराध दर्ज हो रहा हो..??  फिलहाल उड़ीसा पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है।

शहर में चर्चा

इस मामले में रिपोर्ट लिखवाने वाले और मारामारी पर उतारू रायगढ़ के सभी कोयला व्यापारी लगभग सभी एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं, पहचानते है,  इनका याराना और विवाद दोनों ही गहरे और पुराना है। ऐसे में फिर में ऐसी शख्स का नाम होना, जो इस दुनिया मे नही.. फिलहाल शहर में चर्चा का सब्जेक्ट बना हुआ है!

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026