छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिले के नए एसपी सदानंद कुमार ने लिया चार्ज.. जिले से कार्यमुक्त हुए एसएससी अभिषेक मीना

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार लिए रायगढ़ एसपी का चार्ज…..
  • एसएसपी अभिषेक मीना पुष्प गुच्छ देकर किया नए एसएसपी सदानंद कुमार का स्वागत
  • जिले से कार्यमुक्त हुए एसएससी अभिषेक मीना

रायगढ़। 27 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर, अटल नगर द्वारा सात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों एवं एक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। आदेश के तहत रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक जिला- राजनांदगांव तथा पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर सदानंद कुमार का पुलिस अधीक्षक जिला- रायगढ़ के पद पर नवीन पदस्थापना हुई है। पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (भापुसे 2010) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना से जिले का पदभार लिया गया।

रायगढ़ जिले का चार्ज देते हुए एसएसपी अभिषेक मीणा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने पुष्प कुछ देकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार का स्वागत कियाम तत्पश्चात एसएसपी सदानंद कुमार जिले के पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट किया गया।

रायगढ़ जिले का चार्ज लेते एसएसपी सदानंद कुमार

सदानंद कुमार वर्ष 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है। जिन्होंने एकेडमी से पासआउट कर राज्य में एसडीओपी बलौदा बाजार के रूप में अपनी ट्रेनिंग से सर्विस की शुरुआत की पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी पहली पदस्थापना जिला बलरामपुर रहा। जिसके बाद उन्होंने राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी, सुकमा एसटीएफ में कमांडेंट, 16वीं वाहिनी में कमांडेंट, बालोद पुलिस अधीक्षक तथा नारायणपुर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दिए हैं। सदानंद कुमार मूलत: जिला मुंगेर (बिहार) के रहने वाले हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026