छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चर्चित कपल राजा और सोनम रघुवंशी की खबरों के बीच अब छत्तीसगढ़ का नवविवाहित जोड़ा लापता, 6 दिन से कोई सुराग नहीं

खैरागढ़ (छत्तीसगढ़)। इंदौर के चर्चित कपल राजा और सोनम रघुवंशी की खबरों के बीच अब छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित जोड़ा पिछले 6 दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने घर से निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और तब से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

मामला खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र का है. यहां रहने वाले नरेंद्र वर्मा अपनी पत्नी ट्विंकल वर्मा के साथ 14 जून को रवाना हुए थे. नरेंद्र अपनी पत्नी ट्विंकल को मायके छोड़ने जा रहे थे. इस दौरान बीच रास्ते में ही दंपति का फोन ऑफ हो गया. 6 दिन से दंपति लापता है. दोनों ट्विंकल के मायके भी नहीं पहुंचे.

परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस घटना की तुलना इंदौर के कपल केस से कर रहे हैं।

2 महीने पहले हुई थी शादी

छुईखदान क्षेत्र के चकनार में रहने वाले नरेंद्र वर्मा की हाल ही में मुंह डबरी गांव में रहने वाली ट्विंकल वर्मा से शादी हुई थी. दोनों दो महीने पहले अक्षय तृतीया के मौके पर शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद से ही ट्विंकल ससुराल में थी. ऐसे में 14 जून को ट्विंकल को मायके ले जाने के लिए दंपति घर से निकला था.

मोबाइल ट्रेस कर रही पुलिस

लापता कपल के परिजनों ने 17 जून को छुईखदान थाने में कपल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के बाद छुईखदान पुलिस ने कपल के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही है. साथ ही इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी केस सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.

अपडेट

घटना सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में वायरल होने के बाद यह जोड़ा थाने पहुंचकर अपने आप को सरेंडर किया। बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026