छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नशे पर नकेल कसने रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल की मेडिकल स्टोर संचालको को दो टूक: डाक्टर की पर्ची के बगैर मेडिकल स्टोर से ऐसी दवाई नहीं देने की समझाइश! कभी भी हो सकती है चेकिंग!

रायगढ़। नशे पर नकेल कसने एसपी दिव्यांग कुमार पटेल की अध्यक्षता में आज 16 फरवरी के शाम पुलिस कंट्रोल रूम में रायगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, ड्रग्स कन्ट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारीगण तथा मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में मेडिकल संचालक उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं नशे के रूप में विक्रय की सूचना पर रायगढ़ पुलिस ने कनकतुरा के एक मेडिकल संचालक और उसके भाई पर कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में भी कई बार नशीली दवाएं, इंजेक्शन की अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की गई है। दवाओं के नशे के रूप में इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस तथा ड्रग्स डिपार्टमेंट ऐसी खरीदी ब्रिकी पर पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने किसी भी व्यक्ति को डाक्टर की पर्ची के बगैर मेडिकल स्टोर से दवाई नहीं देने की समझाइश दिये तथा फार्मासिस्ट डिग्री होल्डर व हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी प्रमाण पत्र अनुसार ही मेडिकल स्टोर चलाया जावे।

पुलिस या ड्रग विभाग की टीम किसी भी समय मेडिकल स्टोर की चेकिंग की जा सकती है। एसपी दिव्यांग पटेल ने एसोसिएशन के पदाधिकारी व मेडिकल संचालकों से कहा कि चिकित्सा क्षेत्र का समाज में सम्मानजनक स्थान है, इसकी गरिमा बनाये रखे अवैध गतिविधियों से एसोसिएशन दूर रहे। एसपी ने बैठक में नशे पर नियंत्रण के लिए एसोसिएशन की ओर से आये सुझाव को भी सुना गया और उस पर आवश्यक कार्यवाही के लिए एसोसिएशन को आश्वस्त किये।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026