छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिला पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी बोले : रायगढ़ में विकास कार्यों को नई पहचान देने के लिए हम समर्पित!

रायगढ़। रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन व शपथ ग्रहण समारोह वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि लोगों ने जिस व्यापक विश्वास के साथ आप सबको चुना है, उसे एक टीम की तरह कार्य करके जीना है।

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीखा रविन्द्र गबेल का स्वागत समारोह के दौरान

सरकार की गिनाई उपलब्धियां

वे बोले कि रायगढ़ जिले में सकारात्मक बदलाव और विकास कार्यों को नई रफ्तार देने के लिए हम लगातार दृढ़ता से प्रयास कर रहे हैं। पिछले सवा सालों में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहित के कार्यों में नई ऊर्जा का संचार किया है। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों को 1 लाख करोड़ रुपए उनके खातों में निर्बाध रूप से भेजे गए हैं। हाल ही में, किसानों को इस वर्ष के धान खरीदी का अंतर वाले 12 हजार करोड़ रुपये एकमुश्त दिए गए हैं, जो पहले बार इतनी बड़ी रकम एक साथ दी गई है, जिसका प्रभाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्पष्ट रूप से देखा गया है। दोपहिया और ट्रैक्टर की बिक्री में तेजी आई है।

70 लाख माताओं बहनों को प्रतिमाह 1 हजार की राशि महतारी वंदन योजना के तहत दी जा रही है। आवास निर्माण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, पहली कैबिनेट में 18 लाख आवासों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। पिछले सवा साल में आवास निर्माण में तेज प्रगति हुई है और कई हितग्राहियों के आवास अब तैयार हो चुके हैं।

राम लला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को अयोध्याधाम और बनारस की यात्रा कराई जा रही है। हाल ही में संपन्न कुंभ में प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 4 एकड़ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का सफल निर्माण किया, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के कुंभ यात्रियों को मिला।

शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की उपस्थिति

बताया रायगढ़ के विकास का रोड मैप

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में विकास कार्यों को नई पहचान देने के लिए हम समर्पित हैं। नालंदा परिसर का निर्माण 35 करोड़ की लागत से प्रारंभ हो चुका है, साथ ही इतवारी बाजार में ऑक्सीजोन और पटेल पाली में आदर्श मंडी का निर्माण कार्य भी चल रहा है। शहर की सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है।

रायगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण केलो परियोजना के नहरों के निर्माण को तेजी से पूरा करवा रहे हैं और इसके लिए बजट से 100 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 291 करोड़ रुपए की अतिरिक्त प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है।

सपनई डैम का कार्य भी प्रगति पर है और घरघोड़ा से रायगढ़ तक सड़क निर्माण प्राथमिकता से पूरा हुआ है। कसडोल से रायगढ़ आने वाली सड़क का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

रायगढ़ में फिजियोथेरेपी कॉलेज, पुसौर में नर्सिंग कॉलेज और पंजीयन कॉलेज खोले जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रायगढ़ में कला एवं संगीत महाविद्यालय तथा हार्टिकल्चर कॉलेज भी स्थापित होंगे, और प्रयास विद्यालय का सफल संचालन हो रहा है।

रायगढ़ के लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों का समर्थन आपके कंधों पर यूं ही रहेगा और इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए हमें संकल्पित होकर कार्य करना है।

नव निर्वाचित जिला पंचायत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, रायगढ़।

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायगढ़ जिले के विकास की दिशा में यह जिम्मेदारी हमें सशक्त रूप से निभानी है, जिसके लिए हम वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ेंगे।

जिला पंचायत के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सब मिलकर रायगढ़ के विकास के अपने दायित्व को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, अरूणधर दीवान, श्री उमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सत्यानंद राठिया, गुरूपाल भल्ला, विवेक रंजन रंजन सिन्हा, गोपाल शर्मा, मनहरण राठौर, सतीश बेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारंगढ़ अजय नायक, श्रीकांत सोमावार, महेश साहू, सुभाष पाण्डेय, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षकदिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर रवि राही समेत सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन समारोह, रायगढ़ में आयोजित।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ प्रथम सम्मिलन समारोह
नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित प्रथम सम्मिलन समारोह में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शीखा रविन्द्र गबेल व उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार सहित सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, गोपाल अग्रवाल, श्रीमती मुस्कान चौहान, लक्ष्मी जीवन पटेल, ब्रजेश गुप्ता, भाग्यवती डोलनारायण नायक, बलदेव कुर्रे, सतबाई छोटे लाल पटैल,मुरलीधर राठिया, रमेश बेहरा, बंशीधर चौधरी, शांता भगत, रजनी राठिया, पूर्णिमा लाला सिंह बैगा, चन्द्रशेनी दुष्यंत राठिया, पुनेश्वर प्रसाद राठिया ने पंचायती राज अधिनियमों के तहत पदीय दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026