छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोल वाशरी में खूनी संघर्ष: ओडिशा पुलिस ने किया एक दर्जन से अधिक धाराओं में FIR दर्ज! रायगढ़ के तीन नामजद और 200-250 अज्ञात लोगो के खिलाफ है मामला..

रायगढ़। पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में हिमगिर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत कोल वाशरी, गर्जनबहाल, में मालिकाना हक को लेकर हुए ख़ूनी संघर्ष के मामले में उड़ीसा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए के दर्जन भर से अधिक धाराओं के साथ अपराध दर्ज कर लिया हैं।

आपको बता दे कि कल शाम 4:30 बजे गर्जनबहाल कोलवासरी में 200 से 250 लोग करीब 15 से 20 गाड़ी में आए थे। तलवार हॉकी स्टिक, बांस, डंडा, बंदूक आदि घातक हथियार लेकर पहुँचे थे। वहां जमकर बवाल हुआ। गोलियां भी चली। करीब दर्जन भर लोग इसमें घायल हुए थे। जिनमें से कुछ लोगों को सुंदरगढ़ जिला अस्पताल और कुछ लोगों को रायगढ़ के प्राइवेट अस्पताल लाया गया था।

रायगढ़ अस्पताल पहुंची सुंदरगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कॉल वासरी में मालिकाना हक और डायरेक्टरशिप को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ है। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी और जिले के पुलिस एसपी भी वहां पहुंचे थे।

आज सुबह पुलिस ने वाशरी में काम करने वाले राज यादव की लिखित शिकायत पर  रायगढ़ के भरत अग्रवाल, रविंद्र भाटिया एवम उनके पुत्र, उड़ीसा रेगाली के रहने वाले निर्मल शर्मा और अन्य 200 से 250 लोगों के ख़िलाफ़ फिर दर्ज कर लिया है।

उन पर सुंदरगढ़ जिले के हिमगिरि थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की 310(2), 311, 115(2), 117(2), 118(2), 109, 140 (1), 324 (4), 324(5), 61(1), 351(2), 351(3), 323(6), आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इनके नाम दर्ज हुआ अपराध

क्या है F.I.R. में

05 जुलाई 2024 को सुबह 06.30 बजे राज यादव, सुनारीपाड़ा, जिला- सुंदरगढ़ ने हिमगिर पुलिस थाने में एक लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जिसमें आरोप लगाया गया कि, 04 जुलाई 2024 को लगभग 04.30 बजे जब वह कोल वाशरी, गर्जनबहाल में काम कर रहे थे। उस समय भरत अग्रवाल, निवासी- रायगढ़, रविन्द्र भाटिया, उनका बेटा, निर्मल शर्मा, निवासी- रंगाली ओडिशा और लगभग 200 से 250 लोग रजिस्टर्ड वाहन क्रमांक CG-13-AW-4184, CG-13-VD-8589, CG-13-AR- 0478, CG-13-AR-3539, CG-13-AH-8011, CG-13-AH-3680, CG-13-Z-1255, CG-13-BA-2202 एवं अन्य 10 से 15 चार पहिया वाहन से वाशरी में आये और उसे एवं उसके दोस्तों बादल सिंह, आकाश यादव एवं मंटू तोलानी पर तलवार, लोहे की रॉड, बांस, डंडे से हमला कर दिया।

उन्होंने उनके वाहन क्रमांक OD-16-D-6868 को तोड़ दिया तथा उनमें से एक ने पिस्तौल से उस पर लगभग 10 से 15 राउंड फायर किये। लेकिन वह मौके से भाग निकला और गंभीर रूप से घायल हो गया और वे सभी उसे जान से मारने की नीयत से आये थे। सभी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

उन्होंने बंदूक दिखाकर नकदी, सोना, लॉकेट, मोबाइल फोन छीन लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे कंपलट सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बादल और आकाश यादव को भी बंदूक की नोंक पर अगवा कर लिया। उन्होंने बादल सिंह और आकाश यादव को अपने साथ ले गए और गंदी-गंदी गालियां भी दीं। वह घटना स्थल से भाग निकला और अपने रिश्तेदारों को बुलाया, जिसके बाद वे उसे हेमगीर अस्पताल ले गए। उन्होंने वाशरी के सभी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

हिमगिरि पुलिस दर्ज की F.I.R.
पुलिस स्टेशन में दिए गए आवेदन की कॉपी 1
पुलिस स्टेशन में दिए गए आवेदन की कॉपी 2

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026