छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पूर्व प्रधानमंत्री अटल अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस पर कमलम परिवार द्वारा युवा भाजपा नेता गौतम अग्रवाल की अगुवाई में सती गुड़ी चौक और स्टेशन चौक पर चलाया गया स्वच्छता अभियान!

  • कमलम परिवार द्वारा युवा भाजपा नेता गौतम अग्रवाल की अगुवाई में श्रद्धेय अटल जी का जन्म दिवस मनाया गया
  • सती गुड़ी चौक एवं स्टेशन चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
सती गुड़ी चौक एवं स्टेशन चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

रायगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री, जनकवि भारत रत्न, जन जन के दिलो में बसने वाले, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिवस आज का कमलम परिवार द्वारा सतीगुड़ी चौक में उनके चित्र पर माल्यार्पण पूजन कर मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने उक्त अवसर पर वाजपेई जी को याद करते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने के लिए संकल्प करते हुए पूरे चौक में सतीगुड़ी चौक के चारों तरफ श्रमदान करते हुए झाड़ू पकड़ कर स्वयं सारे कचरा को इकट्ठा किया उसके बाद ठेले के माध्यम से कचरा फेंका गया तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता स्टेशन चौक पहुंचे और वहां पर भी साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कमलम परिवार द्वारा जननेता रोशन भैया के द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान विगत लगभग 9 वर्षों से लगातार रायगढ़ में विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर चलाया जाता है।

युवा भाजपा नेता गौतम अग्रवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह राष्ट्रवादी नेता थे जिनके दिलों में पूरा भारत बसता था उनकी सभी दलों में स्वीकार्यता थी। अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री रहे। वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 मे और फिर 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे हिंदी के महान कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।

सती गुड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान


कार्यक्रम में पूर्व खेल अधिकारी रामजी लाल अग्रवाल सर एवं पूर्व प्रोफेसर एम एस खनूजा सर के द्वारा श्रद्धेय बाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

वीडियो: सती गुड़ी चौक एवं स्टेशन चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान


आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के गुरविंदर सिंह घई, मुकेश जैन, रमेश छपरिया, मनीष सोलंकी, पल्लू बेरीवाल, कमल मरार, नीतेश सोनी, राहुल सोनी, कमल शर्मा, ज्ञानू मोदी, मोदी, गुलाब शर्मा, मनीष पालीवाल, नितिन सिंघल, अभिलाष कछवाहा, लक्ष्मण चौहान, गोवर्धन सारथी, बबलू स्वर्णकार, ए के सोम दादा, मुक्कू यादव, संजय ठाकुर, अमित दुबे, पिंटू बेरीवाल, बजरंग साहू सहित भाजपा महिला मोर्चा से बीना चौहथा, लक्ष्मी विश्वास, नेहा देवांगन, मीनाक्षी मेहर एवं आम कार्यकर्ता के साथ ही साथ बड़ी भारी संख्या में वाजपेई जी के चाहने वाले आम जन उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि दे रहे थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026