छोड़कर सामग्री पर जाएँ

200 करोड़ का ‘अमृत’ और बूंद-बूंद को तरसते रायगढ़वासी: वार्ड 14 और 16 में केवल 20 मिनट सप्लाई!

रायगढ़। शहर में 200 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई अमृत मिशन योजना अब सफेद हाथी साबित हो रही है। योजना शुरू करते वक्त शहरवासियों को 24 घंटे साफ पानी देने का बड़ा भरोसा दिया गया था। लेकिन धरातल पर दावों की पोल खुल चुकी है। शहर के वार्ड क्रमांक 14 और 16 के लोग आज भी मूलभूत पेयजल सुविधा के लिए तरस रहे हैं।

इन वार्डों में अमृत मिशन के तहत रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट ही पानी की सप्लाई हो रही है। इतने कम समय में एक सामान्य परिवार की दैनिक जरूरतें भी पूरी नहीं हो पातीं। योजना लागू होते ही नगर निगम ने पुराने बोरिंग कनेक्शन काट दिए थे। अब पर्याप्त पानी न मिलने से परेशान लोग दोबारा अवैध रूप से बोर कनेक्शन जोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों ने नगर निगम से लेकर ‘सुशासन तिहार’ के शिविर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के करीब डेढ़ महीने बाद निगम की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह जांच सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गई। मौके पर समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

दूसरी ओर, नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी अपनी कमियां छुपाने के लिए बिजली की समस्या का बहाना बना रहे हैं। जल विभाग के सब इंजीनियर प्रभारी सूरज देवांगन के मुताबिक, सुबह 1 घंटे पानी दिया जा रहा है। शाम को बिजली आपूर्ति बाधित होने से ओवरहेड टैंक से सप्लाई प्रभावित होती है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस तकनीकी खामी का स्थायी समाधान अब तक क्यों नहीं निकाला गया?

मामले में वार्डवासी लक्ष्मीकांत दुबे का कहना है कि डेढ़ महीने बाद आई निगम टीम सिर्फ खानापूर्ति करके चली गई। वहीं रहवासी अभिषेक पांडे और सुभाष मजूमदार ने बताया कि 24 घंटे पानी मिलने का दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। बिजली गुल होते ही मोहल्ले में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। 200 करोड़ खर्च होने के बाद भी जनता का रोज पानी के लिए संघर्ष करना प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026