छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्नी को ढूढ़ने के बहाने साथ ले गया.. और सुनसान जगह किया रेप! चंद घंटो को भीतर रायगढ़ पुलिस ने किया अरेस्ट!

रायगढ़। कल 20 फरवरी 2024 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में स्थानीय महिला ने आकर उसके साथ गांव का एनोश टोप्पो (उम्र 32 साल) द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई !

पीड़िता बताई कि 19 फरवरी के रात एनोश टोप्पो और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा विवाद हुआ. जिसमें एनोश की पत्नी घर छोड़ कहीं चली गई। रात करीब 10.00 बजे एनोश उसकी पत्नी को खोजते हुए पीड़िता के घर आया और अपनी पत्नी के बारे में पूछने लगा. पीड़िता ने बताया की उसकी पत्नी यहाँ नहीं आई।

इसके बाद एनोश अपनी पत्नी को गांव में ढूंढने में पीड़िता से मदत मांगी और अपने साथ चलने को कहा। वह उसकी बातो में आकर उसके साथ उसकी पत्नी को ढूढ़ने के लिए निकल पड़ी। इसी बीच गांव के सुनसान स्थान पर महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और घटना किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया।

महिला संबंधी रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन तत्काल दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया और तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने स्टाफ के साथ दबिश दिए और आरोपी को हिरासत में लिया गया. जिसे आज गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026